भारतीय सेना के प्रमुख लड़ाकू बलों में एक है बख़्तरबंद सैन्य दल
सूरतगढ़ सैन्य स्टेशन पर हुई एक प्रभावशाली मानक प्रस्तुति परेडस्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम
Saturday 25 March 2023 06:27:01 PM
सूरतगढ़। भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने राजस्थान के सूरतगढ़ सैन्य स्टेशन पर एक प्रभावशाली मानक प्रस्तुति परेड के दौरान भारतीय सेना की चार बख्तरबंद रेजीमेंटों-49 बख्तरबंद रेजिमेंट, 51 बख्तरबंद रेजिमेंट, 53 बख्तरबंद रेजिमेंट और 54 बख्तरबंद रेजिमेंट को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति के मानक से सम्मानित किया है। गौरतलब हैकि बख़्तरबंद सैन्य दल भारतीय सेना के प्रमुख लड़ाकू बलों में से एक है, देश की आजादी केबाद हुए युद्धों के दौरान बख्तरबंद रेजीमेंटों ने असाधारण वीरता, साहस और दृढ़ता प्रदर्शित की है।
थल सेना प्रमुख ने मानक प्रस्तुति परेड की समीक्षा की और युद्ध एवं शांति में बख्तरबंद सैन्य दल की प्रदर्शित वीरता, बलिदान और परंपराओं की समृद्ध विरासत की सराहना की। उन्होंने अपने संबोधन में उन रेजीमेंटों की सराहना की, जिन्होंने अपनी अनुकरणीय सेवा केलिए प्रतिष्ठित राष्ट्रपति के मानक प्राप्त किए हैं। सेना प्रमुख ने रैंकों और परिवारों को शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने बतायाकि आधुनिक और पेशेवर भारतीय मशीनीकृत सैन्य बल भविष्य की चुनौतियों का सामना करने और सभी खतरों से देश की रक्षा केलिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं। बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति और पूर्व सैनिकों ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम में चारों बख्तरबंद रेजीमेंटों ने भव्यता केसाथ टैंकों सहित एक घुड़सवार परेड प्रदर्शित की।