स्वतंत्र आवाज़
word map

जनजातीय मंत्रालय की नई वेबसाइट शुरू

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 10 June 2013 09:58:23 AM

v. kishore chandra deo launching the new website of the ministry of tribal affairs

नई दिल्‍ली। केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री वी कि‍शोर चंद्र देव ने सोमवार को नई दि‍ल्‍ली में जनजातीय मंत्रालय की नई वेबसाइट की शुरूआत की। उन्‍होंने 'अनुसूचि‍त जनजाति‍यों और वनवासि‍यों के सामाजि‍क आर्थिक वि‍कास यात्रा के मील के पत्‍थर' नाम से पुस्‍ति‍का जारी की, जि‍समें जनजातीय मंत्रालय की उपलब्‍धि‍यों का उल्‍लेख कि‍या गया है। केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री ने मीडि‍या से कहा कि‍ उनके मंत्रालय की गति‍वि‍धि‍यों की जानकारी देने के लि‍ए यह वेबसाइट शुरू की गई है, जो सभी लोकप्रि‍य मंचों पर उपलब्‍ध है। यह हिंदी और अंग्रेजी में है। पुस्‍ति‍का के बारे में उन्‍होंने कहा कि ‍इसमें जनजातीय मंत्रालय के उठाए गए उपायों, नीति‍ और वैधानि‍क पहलों की चर्चा की गई है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]