स्वतंत्र आवाज़
word map

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले प्रधानमंत्री अल्बानीस

'ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों को सुरक्षित व भयमुक्त वातावरण प्रदान करें'

भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा सहयोग और गहरे संबंधों से खुश हैं राष्ट्रपति!

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 11 March 2023 12:59:13 PM

president draupadi murmu and prime minister albanese

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीस ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीस और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहाकि भारत और ऑस्ट्रेलिया केबीच संबंध बहुत ही मैत्रीपूर्ण हैं एवं दोनों देशों केबीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी ने द्विपक्षीय संबंधों को और भी ज्यादा मजबूत किया है। राष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त कियाकि प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीस की यात्रा भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को और अधिक गति प्रदान करेगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारत-ऑस्ट्रेलिया के बढ़ते रक्षा सहयोग और गहरे होते संस्थागत संबंधों पर खुशी जताई। उन्होंने कहाकि दोनों देशों को महत्वपूर्ण खनिजों, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा, साइबर कूटनीति और नवाचार के उभरते क्षेत्रों में अपना व्यावहारिक सहयोग जारी रखना चाहिए। राष्ट्रपति ने कहाकि ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय को मेहनतकश और शांतिप्रिय होने केसाथ उद्यमशीलता कौशल के रूपमें जाना जाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त कियाकि ऑस्ट्रेलिया की सरकार ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय को एक सुरक्षित भयरहित और सकारात्मक वातावरण प्रदान करने केलिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]