स्वतंत्र आवाज़
word map

भारत-श्रीलंका रक्षा सचिवों के बीच रक्षा वार्ता

जटिल सैन्य अभ्यास पर द्विपक्षीय संबंधों और समझौते की समीक्षा

भारत और श्रीलंका के रक्षा सचिवों ने की बैठक की अध्यक्षता

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Friday 24 February 2023 11:36:15 AM

india-sri lanka defense secretaries annual defense dialogue

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका केबीच सातवीं वार्षिक रक्षा वार्ता बैठक नई दिल्ली में हुई, जिसकी भारत के रक्षा सचिव गिरिधर अरमने और श्रीलंका के रक्षा सचिव जनरल कमल गुणरत्ने ने संयुक्त रूपसे अध्यक्षता की। बैठक में दोनों देशों केबीच चल रहे रक्षा सहयोग की समीक्षा की गई और दोनों देशों में होरहे जटिल द्विपक्षीय सैन्य अभ्यासों को बढ़ावा देने पर सहमति बनी। दोनों पक्षों ने प्रशिक्षण के मामले में एक-दूसरे के अनुभव और क्षमताओं को अधिकतम करने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। रक्षा सचिव गिरिधर अरमने ने इस उपयोगी बातचीत केलिए जनरल कमल गुणरत्ने और उनके प्रतिनिधिमंडल को धन्यवाद दिया।
रक्षा सचिव गिरिधर अरमने ने कहाकि भारत इस वार्ता में बनी आपसी समझ के आधार पर भविष्य मेभी श्रीलंका केसाथ मिलकर काम करने का इच्छुक है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में रक्षा मंत्रालय, एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय, सेवा मुख्यालय और विदेश मंत्रालय के अधिकारी शामिल थे। श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल में श्रीलंका वायुसेना के कमांडर एयर मार्शल एसके पथिराना और वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। यह वार्षिक रक्षा संवाद दोनों देशों केबीच सर्वोच्च संस्थागत संवाद है और भारत-श्रीलंका के सशस्त्रबलों केबीच भविष्य के संबंधों केदौरान इस बातचीत का विशेष महत्व है। दोनों देशों के सशस्त्रबलों केबीच कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है और दोनों देशों केबीच बढ़ता एवं मजबूत जुड़ाव द्विपक्षीय संबंधों के भविष्य केलिए एक सकारात्मक पहलू है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]