स्वतंत्र आवाज़
word map

भारत-मिस्र केबीच प्रथम संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण

राजस्थान के मरुस्थल में सैन्य समन्वय संचालन एवं कौशल प्रदर्शन

दोनों देशों के बीच सैन्याभ्यास साइक्लोन-I 14 दिन तक चलेगा

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Friday 20 January 2023 02:42:06 PM

first joint military training between india and egypt

जैसलमेर। भारत और मिस्र की सेनाएं 14 जनवरी से जैसलमेर में साइक्लोन-I सैन्याभ्यास कर रही हैं। यह सैन्याभ्यास 14 दिन तक चलेगा और इसे राजस्थान के रेगिस्तान में संचालित किया जा रहा है। यह सैन्याभ्यास दोनों देशों की सेनाओं केबीच अबतक का पहला संयुक्त अभ्यास है। सैन्याभ्यास का लक्ष्य है भारत और मिस्र केबीच रक्षा सहयोग को बढ़ावा देना है। इसके तहत रेगिस्तानी इलाके में विशेष बलों के आपसी तालमेल, संचालन और पेशेवराना कौशल को एक-दूसरे से साझा करना है। सैन्याभ्यास में आतंकवाद विरोधी, टोह लगाना, धावा बोलना और अन्य विशेष अभियानों को भी शामिल किया गया है।
सैन्याभ्यास साइक्लोन-I अपनी तरह का पहला सैन्याभ्यास है, जिसमें दोनों देशों के विशेष बल संयुक्त रूपसे एक मंच पर एकत्र हुए हैं। दोनों देशों के उन्नत विशेष बल स्नाइपिंग, कॉम्बेट-फ्री फॉल, टोह लगाने, निगरानी करने, लक्ष्य निर्धारित करने जैसे कौशलों को साझा करने केसाथ हथियारों, उपकरणों, नवाचारों, तकनीकों, रणनीतियों और प्रक्रियों सम्बंधी सूचनाओं का आदान-प्रदान भी करेंगे। इसमें हिस्सा लेनेवाले सैन्यकर्मी संयुक्त रूपसे योजना बनाने, युद्धभूमि में मुकाबला करने, आतंकवादी ठिकानों या कैम्पों पर सर्जिकल स्ट्राइक करने और बड़े लक्ष्यों पर स्नाइपर शूटिंग का भी अभ्यास करेंगे। दोनों देशों ने आशा व्यक्त की हैकि संयुक्त सैन्याभ्यास से दोनों देशों की सेनाओं की संस्कृति और मानस को समझने में सहायता मिलेगी, जिसके आधार पर सैन्य सहयोग और आपसी संचालन को बढ़ाया जा सकेगा एवं इससे भारत और मिस्र के राजनयिक रिश्ते भी और ज्यादा मजबूत होंगे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]