स्वतंत्र आवाज़
word map

भाजपा महिला मोर्चे ने बनाईं जी20 पर रंगोली

'देश को जी20 महाशक्ति समूह की अध्यक्षता करने पर गर्व है'

महिला मोर्चे का प्रत्येक मंडल में रंगोली कार्यक्रम आयोजित

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 17 January 2023 01:45:22 PM

bjp mahila morcha made rangoli on g20

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के तेलीबाग बहुलदेव बिहार में भाजपा महिला मोर्चा अवध क्षेत्र की मीडिया प्रभारी डॉ रीना उपाध्याय के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और भाजपा महिला मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में जी20 शिखर सम्मेलन पर रंगोली बनाई गई। प्रभारी डॉ रीना उपाध्याय ने कहाकि देश केलिए यह गर्व की बात हैकि भारत जी20 महाशक्तियों के समूह की अध्यक्षता कर रहा है। उन्होंने कहाकि दुनिया भारत की ओर देख रही है और वह दिन दूर नहीं, जब भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगा। डॉ रीना उपाध्याय ने कहाकि जी20 की 200 बैठक हमारे देश के 50 शहरों में की जाएंगी।
स्वयं सहायता समूह और महिला मोर्चा का जी20 रंगोली कार्यक्रम प्रत्येक मंडल में आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य पार्क-चौराहों तथा सांस्कृतिक धरोहरों के सम्मुख रंगोली बनाकर जन-जन तक भारत द्वारा जी20 की अध्यक्षता का संदेश पहुंचाकर उनको गर्व की अनुभूति कराना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ भाजपा उत्तर प्रदेश केके सिंह 'कृष्णा' (पत्रकार) विशिष्ट अतिथि थे। सरोजनीनगर मंडल की उपाध्यक्ष सरला सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य बबीता सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता कंचन पांडे, आरती भास्कर और सुनीता आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना प्रमुख योगदान दिया।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]