स्वतंत्र आवाज़
word map

सरकार का 'नया वर्ष नए संकल्प' पर कैलेंडर

सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने वर्ष 2023 का कैलेंडर जारी किया

सरकार की उपलब्धियां और भविष्य की प्रतिबद्धताएं प्रदर्शित

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 29 December 2022 01:17:57 PM

information and broadcasting minister released the calendar for the year 2023

नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने वर्ष 2023 केलिए भारत सरकार का आधिकारिक कैलेंडर जारी करते हुए कहा हैकि कैलेंडर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के भरोसे का प्रतिबिंब है। उन्‍होंने जोशपूर्ण तरीके से बढ़ रहे भारत को दर्शाने वाली 12 छवियों के एक प्रभावशाली संग्रह वाले कैलेंडर की सराहना की। उन्होंने कहाकि 12 महीने केलिए 12 थीम सरकार की लोक कल्याण के ज़ोरदार प्रयासों की एक झलक है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने याद दिलायाकि कैलेंडर को दो साल के अंतराल केबाद वास्‍तविक रूपसे कागज पर मुद्रित किया जा रहा है, जबकि दो वर्ष तक कैलेंडर केवल डिजिटल रूपमें लाया गया था। अनुराग ठाकुर ने इसे सरकार की सर्वश्रेष्ठ कृतियों मेसे एक बताते हुए कहाकि इसवर्ष कैलेंडर डिजिटल और भौतिक दोनों रूपों में उपलब्ध है, जो सरकार के प्रयासों एवं कल्याणकारी उपायों के बारेमें जानकारी देने केलिए एक प्रसार माध्यम होगा। उन्होंने कहाकि इस संदेश के वितरण का उद्देश्य देशमें सभी पंचायतों को कैलेंडर वितरित करके जमीनी स्तर तक ले जाना है।
सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहाकि कैलेंडर का यह संस्करण सरकार की अबतक की उपलब्धियों और भविष्य की प्रतिबद्धता दोनों को प्रदर्शित करेगा, इसलिए इसकी थीम 'नया वर्ष, नए संकल्प' रखी गई है, इसे हिंदी और अंग्रेजी सहित 13 भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा तथा सभी सरकारी कार्यालयों, पंचायती राज संस्थानों, स्वास्थ्य केंद्रों, नवोदय और केन्‍द्रीय विद्यालयों, जिलों में बीडीओ और डीएम के कार्यालयों में वितरित किया जाएगा तथा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और स्वायत्त संस्थानों की खरीद केलिए उपलब्ध होगा एवं कुल 11 लाख प्रतियां छपवाई जाएंगी और पंचायतों को क्षेत्रीय भाषाओं में 2.5 लाख प्रतियां वितरित की जाएंगी। सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने मंत्रालय के विभिन्न संस्थानों की उपलब्धियों कोभी दोहराया। उन्होंने कहाकि प्रसार भारती ने अपने सभी एनालॉग टेरेस्ट्रियल ट्रांसमीटरों को समाप्त कर दिया है, महत्‍वपूर्ण स्थानों में 50 ट्रांसमीटरों की उम्मीद है, वहीं डीडी फ्री डिश 2022 की शुरुआत में 43 मिलियन से अधिक घरों तक पहुंच चुकी थी, प्रसार भारती केतहत विभिन्न चैनल 2 करोड़ से अधिक ग्राहकों तक पहुंच चुके हैं।
सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहाकि इसवर्ष देश में 75 सामुदायिक रेडियो स्टेशन जोड़े गए हैं, जिससे इनकी संख्‍या 397 तक पहुंच गई है। उन्होंने दर्शकों को बतायाकि केंद्रीय संचार ब्यूरो की स्वचालन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, यही प्रक्रिया भारत के समाचार पत्रों के रजिस्ट्रार केलिए चल रही है। उन्होंने बतायाकि मंत्रालय ने 5 वर्ष में पत्रकार कल्याण योजना केतहत 290 पत्रकारों और पत्रकारों के परिवारों को 13.12 करोड़ रुपये वितरित किए हैं। केंद्रीय संचार ब्यूरो के महानिदेशक मनीष देसाई ने कहाकि कैलेंडर की थीम में भारत सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों और नीतियों को प्रदर्शित किया गया है, इसका विषय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना, पहल और नेतृत्व के अनुसार तैयार किया गया है, कैलेंडर पूरे भारत में केंद्र सरकार के कार्यालयों में वितरित किया जाएगा। उन्होंने कहाकि केंद्रीय संचार ब्यूरो की मास मेलिंग यूनिट ने क्षेत्रीय भाषाओं में भारत की 2.5 लाख से अधिक पंचायतों को कैलेंडर वितरित करने केलिए इंडिया पोस्ट केसाथ समझौता किया है।
कैलेंडर 2023 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना, पहल और नेतृत्व के अनुसार सर्वांगीण विकास करने के भारत सरकार के संकल्प को प्रदर्शित करता है। प्रत्येक महीने शासन के उन चुनिंदा सिद्धांतों और नीतियों पर प्रकाश डाला जाता है, जिन्होंने एक मजबूत भारत के पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है-जनवरी जैसेही भारत ने अमृतकाल में प्रवेश किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 सितंबर को राजपथ का कर्तव्य पथ के रूपमें पुनः नामकरण किया। यह पहल औपनिवेशिक मानसिकता की बेड़ियों को तोड़ने और हमारे राष्ट्र केप्रति कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने का प्रतीक है। फ़रवरी किसान कल्याण या किसानों की भलाई के कार्यक्रमों को समर्पित है। प्रधानमंत्री ने कहा हैकि किसान हमारे देश का गौरव हैं और सरकार ने समृद्ध भारत के निर्माण केलिए किसानों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से कई नीतियों को लागू किया है। मार्च भारतीय महिलाओं की भावना-नारी शक्ति का सम्मान करने का महीना है। हरघर में महिलाओं का धन्यवाद करने केलिए हम इस महीने में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाते हैं। यह उन सभी महिलाओं केलिए उत्सव मनाने का महीना है, जिन्होंने उनके समक्ष आनेवाली बाधाओं को तोड़ा है और खुद केलिए एक मुकाम बनाया है तथा दूसरों के अनुसरण के लिए मिसाल कायम की है।
भारत सरकार हर वर्ष उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को 'नारी शक्ति पुरस्कार' से सम्मानित करती है। अप्रैल शैक्षिक सुधारों पर जोर देना सरकार के प्रमुख एजेंडे में से एक है। यह लक्ष्य प्रधानमंत्री के नारे पढ़े भारत, बढ़े भारत का सार है और अप्रैल का विषय शिक्षित भारत है। नई शिक्षा नीति जैसे सुधारों के साथ प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा में जमीनी स्तर पर बदलाव लाने केसाथ भारतीय शिक्षा प्रणाली लंबे समय से प्रतीक्षित बदलाव के दौर से गुजर रही है। मई कौशल भारत कार्यक्रम केलिए समर्पित महीना है। राष्ट्रीय कौशल विकास अभियान सुव्यवस्थित संस्थागत दृष्टिकोणों के माध्यम से भारत में 30 करोड़ से अधिक लोगों को व्यापक कौशल केसाथ प्रशिक्षित करने का इरादा रखता है। स्किलिंग यह सुनिश्चित करेगी कि देश का कोईभी युवा अपनी वास्तविक क्षमता तक पहुंचने से वंचित न रहे। जून दुनियाभर में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। प्रधानमंत्री ने भारत में प्रत्‍येक आयु वर्ग के लोगों को शारीरिक रूपसे सक्रिय जीवन शैली अपनाने केलिए प्रोत्साहित करने हेतु फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत की। इस महीने की थीम 'फिट इंडिया, हिट इंडिया' फिटनेस के मंत्र को भारत के हरघर तक ले जाती है।
जुलाई स्वास्थ्य के संबंध में किसी भी तरह की चर्चा पर्यावरणीय स्वास्थ्य के संदर्भ के बिना अधूरी है। भारत जलवायु के अनुकूल स्वस्थ विकल्पों को चुनने में अग्रणी रहा है। पर्यावरण केलिए जीवनशैली मिशन लाइफ ऐसे कार्यक्रम विकसित करने केलिए डिज़ाइन किया गया है, जो लोगों को 'कम करें, पुन: उपयोग करें और रीसायकल करें' को अपनाने केलिए प्रेरित करते हैं। अगस्त केवल ओलंपिक और राष्‍ट्रमंडल खेल ही नहीं, बल्कि दिव्यांगों केलिए आयोजित अंतर्राष्ट्रीय खेल स्‍पर्धाओं मेभी भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने हम सभी को गौरवांवित किया। अगस्त की थीम खेलो इंडिया है। भारतीय खिलाड़ियों को जमीनी स्तर पर सहायता देने से लेकर विश्व स्तरीय बुनियादी सुविधाएं तैयार करने तक खेलो इंडिया भारत को सभी खेलों में पोडियम के शीर्ष पर ले जाने का वादा करती है। सितंबर की थीम वसुधैव कुटुम्बकम है, एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य पर आधारित जी-20 की भारत की अध्यक्षता इस प्राचीन भारतीय प्रतिमान को वैश्विक स्तरपर ले जाती है, इसके अनुसार हित और सरोकार सभी लोगों को समान रूपसे प्रभावित करते हैं, और हमें इस धरती पर रहने वाले प्रत्‍येक प्राणी के जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए सहयोग करना चाहिए।
अक्टूबर कठिन और दुर्गम लक्ष्‍यों की प्राप्ति की इच्‍छा रखने के साथही हमारा ध्‍यान देश की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने पर भी है। सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के माध्यम से सभी भारतीयों केलिए भोजन के अधिकार का समर्थन किया है। अत: अक्टूबर माह की थीम खाद्य सुरक्षा है। नवंबर की थीम आत्मनिर्भर भारत, देश को आत्मनिर्भर बनाने के प्रधानमंत्री के उत्साह से प्रेरित है और यह सपना 2 सितंबर 2022 को आईएनएस विक्रांत की कमिशनिंग केसाथ बखूबी साकार हो गया, यह भारत में कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में बनने वाला पहला विमानवाहक पोत है। दिसम्‍बर जीवन को संवर्धित करने और पूर्वोत्तर की छिपी हुई प्रतिभा एवं खजाने को सम्‍मानित करने पर ध्‍यान केंद्रित करते हुए प्रधानमंत्री ने पूर्वोत्तर के आठ राज्यों को अष्टलक्ष्मी करार दिया है। यह भारत की समृद्धि केलिए इन आठों राज्यों के व्यापार, वाणिज्य, प्राकृतिक संसाधनों और विविध संस्कृतियों के महत्व को दर्शाता है और समावेशी भारत के निर्माण की दिशा में एक कदम के रूपमें देखा जाता है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]