स्वतंत्र आवाज़
word map

नौसेना को डिलीवर की गई पांचवीं पनडुब्बी

प्रोजेक्ट-75 वागीर के तहत छह पनडुब्बियों का स्वदेशी निर्माण

मैसर्स नेवल ग्रुप फ्रांस व मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स में सहयोग

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 21 December 2022 12:48:21 PM

fifth submarine delivered to navy

मुंबई। भारतीय नौसेना को प्रोजेक्ट-75 कलवरी क्लास सबमरीन वागीर की पांचवीं स्कॉर्पीन पनडुब्बी 11879 की डिलीवरी करदी गई है। मझगांव डॉक लिमिटेड मुंबई में स्वदेशी रूपसे निर्मित 2 साल की अवधि के भीतर 3 पनडुब्बियों की डिलीवरी आत्मनिर्भर भारत कोदी गई प्रेरणा का प्रमाण है। प्रोजेक्ट-75 वागीर में स्कॉर्पीन डिजाइन की छह पनडुब्बियों का स्वदेशी निर्माण शामिल है, इनका निर्माण मैसर्स नेवल ग्रुप फ्रांस के सहयोग से मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड मुंबई में किया जा रहा है। वागीर 12 नवंबर 2020 को लॉंच हुई थी और 1 फरवरी 2022 से समुद्री परीक्षण शुरू किया था। यह बहुत गर्व की बात हैकि इस पनडुब्बी ने पहले की पनडुब्बियों की तुलना में कम से कम समय में हथियार और सेंसर परीक्षणों सहित सभी प्रमुख परीक्षणों को पूरा कर लिया है।
पनडुब्बी निर्माण एक जटिल प्रक्रिया है, क्योंकि कठिनाई तब बढ़ जाती है जब सभी उपकरणों को छोटा करने की आवश्यकता होती है और गुणवत्ता भी बनाए रखनी होती है। भारतीय यार्ड में इन पनडुब्बियों का निर्माण 'आत्मनिर्भर भारत' की दिशामें एक और कदम है, जो स्वदेशी निर्माण क्षेत्रमें आत्मविश्वास बढ़ाता है। एक उल्लेखनीय उपलब्धि यह हैकि यह 24 महीने की अवधि में भारतीय नौसेना को दी गई तीसरी पनडुब्बी है। पनडुब्बी को जल्दही भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा और इससे भारतीय नौसेना की क्षमता शक्ति में वृद्धि होगी।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]