स्वतंत्र आवाज़
word map

श्रीलंका का मनोरंजन उद्योग में लंबा सफर

फिल्म मारिया: द ओशन एंजल एक सिनेमाई रोमांचक यात्रा है

आईएफएफआई में प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक के लिए प्रतिस्पर्धा

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 24 November 2022 12:33:36 PM

the film maria: the ocean angel is a cinematic adventure

पणजी। एक सिनेमाई रोमांचक यात्रा केलिए तैयार हो जाइए और मारिया: द ओशन एंजल को देखना न भूलें। अरुणा जयवर्धना की निर्देशित 'मारिया: द ओशन एंजेल' (2022) 53वें आईएफएफआई में अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता श्रेणी केतहत प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक केलिए प्रतिस्पर्धा कररही है। फिल्म 'मारिया: द ओशन एंजेल' समुद्र केबीच में मछुआरों के एक समूह और उनके द्वारा कीगई एक आकस्मिक खोज के इर्द-गिर्द घूमती है। क्या यह दैवीय हस्तक्षेप है? या क्या यह खोज उन्हें स्वयं को और एक-दूसरे को अलग-अलग रोशनी में केवल देखने की अनुमति देगा? मारिया: द ओशन एंजेल इन चीज़ों की पड़ताल करती है, जब फिल्म में युवा लड़के महासागर की यात्रा केलिए रवाना होते हैं।
श्रीलंका में सिनेमा की शुरुआत 1901 में हुई, यहां पहलीबार ब्रिटिश गवर्नर वेस्ट रिजवे और दूसरे बोअर युद्ध के कैदियों केलिए एक निजी प्रदर्शन केतहत एक फिल्म दिखाई गई। यह एक लघु फिल्म थी, जिसमें बोअर युद्ध में ब्रिटेन की जीत, महारानी विक्टोरिया को दफनाया जाना और एडवर्ड सप्तम के राज्याभिषेक को दिखाया गया था। उपनिवेशवाद की प्रतिच्छाया में शुरू होकर लगभग 22 मिलियन की आबादी वाले इस छोटे द्वीप देश ने मनोरंजन उद्योग में एक लंबा सफर तय किया है। श्रीलंका में सिनेमा अब एक सार्वजनिक कार्यक्रम और संस्कृति का उत्सव बन गया है। श्रीलंका को पहले सीलोन कहा जाता था। आईएफएफआई में फीचर फिल्म श्रेणी केलिए पहला गोल्डन पीकॉक पुरस्कार लेस्टर जेम्स पेरीज की फिल्म 'गैमपेरालिया' (1963) केलिए दिया गया था, जिन्हें श्रीलंकाई सिनेमा का जनक माना जाता है। क्या 53वें संस्करण में इतिहास खुदको दोहराएगा?
भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव एशिया के सबसे प्रमुख फिल्म समारोहों मेसे एक है। इसका उद्देश्य फिल्मों, उनकी कहानियों और उनके निर्माण से जुड़े लोगों का उत्सव मनाना है। ऐसा करके फिल्मों केलिए प्रबुद्ध सराहना और उत्साहपूर्ण प्रेम का पोषण, प्रचार और प्रसार करना चाहते हैं, दूर-दूर तक चर्चा और गहरा जुडाव, लोगों केबीच प्रेम, समझ और बंधुत्व के सेतुओं का निर्माण और उन्हें व्यक्तिगत व सामूहिक उत्कृष्टता के नए शिखर को छूने केलिए प्रेरित करना। यह महोत्सव हर साल गोवा एंटरटेनमेंट सोसाइटी तथा मेजबान राज्य गोवा के सहयोग से सूचना और प्रसारण मंत्रालय आयोजित करता है। आईएफएफआई के प्रासंगिक अपडेट महोत्सव की वेबसाइट www.iffigoa.org, पीआईबी वेबसाइट pib.gov.in, आईएफएफआई के सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एवं पीआईबी गोवा के सोशल मीडिया हैंडल पर भी मौजूद हैं। 

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]