स्वतंत्र आवाज़
word map

भारत मोजाम्बिक तंजानिया का नौसैनिक अभ्यास

सागर सुरक्षा, विकास के लिए भारत और भारतीय नौसेना प्रतिबद्ध

हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा व समुद्री पड़ोसियों से सहयोग बढ़ा

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Sunday 30 October 2022 12:21:52 PM

naval exercise of india mozambique tanzania

डार एस सलाम (तंजानिया)। भारत, मोजाम्बिक और तंजानिया केबीच त्रिपक्षीय नौसैन्य अभ्यास का पहला संस्करण तंजानिया के डार एस सलाम में आयोजित किया गया, जिसमें तीनों देशों की नौसेनाओं ने हिस्सा लिया। भारतीय नौसेना की तरफ से गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट, आईएनएस तरकश, एक चेतक हेलीकॉप्टर और विशेष नौसैन्य बल मार्कोस ने अभ्यास किया है। त्रिपक्षीय नौसैन्य अभ्यास के तीन व्यापक उद्देश्य हैं-प्रशिक्षण और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को आपसमें साझा करना, पारस्परिकता बढ़ाना और समुद्री सहयोग को मजबूत करके सामान्य खतरों को दूर करने केलिए क्षमता में बढ़ोतरी करना। यह अभ्यास 27 से 29 अक्टूबर तक तीन दिन की अवधि में डार एस सलाम में हुआ। अपनी तरह के इस पहले संयुक्त नौसैनिक अभ्यास में बंदरगाह पर तटीय और समुद्री चरण की कार्रवाई शामिल की गईं।
बंदरगाह चरण में तटीय अभ्यास के हिस्से के रूपमें क्षमता निर्माण की कई गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें निरीक्षण, बोर्ड, खोज एवं जब्ती, छोटे हथियारों का प्रशिक्षण, संयुक्त डाइविंग ऑपरेशन, क्षति नियंत्रण तथा अग्निशमन अभ्यास और क्रॉस डेक दौरे आदि शामिल थे। समुद्री चरण के अभ्यास में नौका संचालन, बेड़े पर युद्धाभ्यास, यात्रा, बोर्ड, खोज एवं जब्ती कार्रवाई, हेलीकॉप्टर संचालन, छोटे हथियारों से फायरिंग, फॉर्मेशन एंकरिंग तथा ईईजेड गश्ती अभियान शामिल थे। यह अभ्यास हिंद महासागर क्षेत्रमें समुद्री सुरक्षा और समुद्री पड़ोसियों केसाथ सहयोग को और बढ़ाने तथा इस क्षेत्रमें सभी केलिए सागर सुरक्षा एवं विकास को बढ़ावा देने केलिए भारत एवं भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]