स्वतंत्र आवाज़
word map

आयुर्वेद विश्‍व के हर कोने में पहुंचा-सर्बानंद

जेएनयू में शुरू हो रहा आयुर्वेद बायोलॉजी स्‍नातकोत्तर पाठ्यक्रम

आयुष मंत्री ने किया हरदिन हरघर आयुर्वेद अभियान का शुभारंभ

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 22 October 2022 12:57:59 PM

ayush minister launched har din har ghar aayurved abhiyaan

नई दिल्ली। भारत के आयुष मंत्रालय ने देशमें हरदिन, हरघर आयुर्वेद अभियान शुरू किया है। जवाहर लाल विश्वविद्यालय दिल्ली में एक कार्यक्रम में केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इसका शुभारंभ करते हुए कहा हैकि आयुर्वेद भारत की महाशक्ति है और इसेदुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाने के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयास हैं और सबको मिलकर इसके महत्व का प्रचार-प्रसार करना होगा। कार्यक्रम का आयोजन जेएनयू के स्‍कूल ऑफ संस्कृत एंड इंडिक स्‍टडीज ने किया था। आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहाकि आयुर्वेद की हरघर में चर्चा हो, हर व्‍यक्ति आयुर्वेद की बात करे तो आयुर्वेद का हरदिन हरघर का अभियान सफल होगा।
आयुष मंत्री ने कहाकि आयुर्वेद भारत की 5000 साल पुरानी चिकित्सा पद्धति है और यह भारत केलिए स्‍वर्णिम अवसर हैकि वह विश्‍वमें भारत की इस प्राचीन परंपरा को स्‍थापित करे। जेएनयू के छात्रों से मुखातिब केंद्रीय आयुष मंत्री ने कहाकि कठिन परिश्रम सेही जीवन में सफलता हासिल की जा सकती है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेभी इसी सिद्धांत को अपनाकर जीवनमें सफलता हासिल की है। उन्होंने कहाकि छात्रों को यह याद रखना चाहिएकि जीवनमें शिक्षा और दीक्षा गुरूओं का महत्‍व बताती है, इसलिए हमेशा इनका सम्‍मान करें।
जेएनयू की कुलपति प्रोफसर शांतिश्री डी प‍ंडित ने कहाकि आयुर्वेद पूरी तरहसे विज्ञान सम्‍मत और प्रामाणिक है और इसके वै‍ज्ञानिक पक्ष को उभारने केलिए जेएनयू महत्‍वपूर्ण शोध एवं अनुसंधान को महत्‍व दे रहा है, जेएनयू इस प्रयास को जारी रखेगा। स्‍कूल आफ संस्कृत एंड इंडिक स्‍टडीज की ओरसे बताया गयाकि स्‍कूल की ओरसे आयुर्वेद बायोलॉजी को बढ़ावा देते हुए अब स्‍नातकोत्‍तर पाठ्यक्रम शुरू किया जा रहा है, इसके साथही प्राकृतिक चिकित्‍सा पर भी सर्टिफि‍केट कोर्स शुरू किया जाएगा।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]