स्वतंत्र आवाज़
word map

'भारत और मिस्र करेंगे आतंकवाद से मुकाबला'

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की काहिरा में मिस्र के राष्ट्रपति से मुलाकात

'भारत-मिस्र में बहुपक्षीय मंचों पर घनिष्ठ सहयोग व संतोषजनक'

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 20 September 2022 12:26:48 PM

defense minister rajnath singh meets president of egypt

काहिरा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने काहिरा में मिस्र के राष्ट्रपति एचई अब्देल फतह अल-सीसी से मुलाकात की। रक्षामंत्री का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए राष्ट्रपति एचई अब्देल फतह अल-सीसी ने उन्हें बतायाकि भारत और मिस्र केबीच द्विपक्षीय संबंध ऐतिहासिक हैं। उन्होंने दोनों देशों केबीच सैन्य सहयोग की सराहना करते हुए कहाकि रक्षा सहयोग पर हुए समझौतों से हमारे संबंधों में नई गति एवं तालमेल और ज्यादा मजबूत होगा, यह समझौता दोनों देशों केबीच रक्षाक्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रपति ने सैन्य सहयोग को और मजबूत करने एवं संयुक्त प्रशिक्षण, रक्षा सहउत्पादन और उपकरणों के रखरखाव पर ध्यान केंद्रित करने पर सहमति व्यक्त की।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रपति ने रक्षा उत्पादन की आवश्यकता पर बल दिया और उस संबंध में विशिष्ट प्रस्तावों पर चर्चा की। राजनाथ सिंह ने इस अवसर पर आतंकवाद के खिलाफ मिस्र के उठाए गए कदमों की सराहना की। राष्ट्रपति ने इस बात पर जोर दियाकि आतंकवाद के खतरे का मुकाबला करने केलिए भारत और मिस्र को विशेषज्ञता और सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान करने की आवश्यकता है। रक्षामंत्री ने यह स्वीकार कियाकि मिस्र अफ्रीका में भारत के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक भागीदारों में से एक है और दोनों देशों में द्विपक्षीय व्यापार में काफी विस्तार हुआ है। उन्होंने भारत-मिस्र केबीच बहुपक्षीय मंचों पर घनिष्ठ सहयोग पर संतोष व्यक्त किया। राजनाथ सिंह ने नवंबर 2022 में कॉप 27 की मेजबानी केलिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मिस्र के रक्षामंत्री जनरल मोहम्मद जकी से भी मुलाकात की और द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को और विस्तारित करने केलिए कई पहलों पर व्यापक चर्चा की। 

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]