स्वतंत्र आवाज़
word map

विधानसभा अध्यक्ष ने डेनमार्क में फहराया तिरंगा

भारतीयों ने दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है-सतीश महाना

'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरू कहलाएगा'

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 16 August 2022 05:47:16 PM

assembly speaker hoisted the tricolor in denmark

कोपेन हेगेन/ लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना डेनमार्क की यात्रा पर हैं। वे कनाडा के हेलीफैक्स में कामनवेल्थ पार्लियामेंट्री कॉन्फ्रेंस में आए हैं। उन्होंने भारत की आजादी के अमृत महोत्सव पर आजादी की 76वीं वर्षगांठ पर डेनमार्क की राजधानी कोपेन हेगेन में प्रवासी भारतीयों और भारतीय राजदूत पूजा कपूर की उपस्थिति में भारत का तिरंगा फहराया। सतीश महाना ने इस अवसर पर कहाकि देश को सभी प्रवासी भारतीयों पर गर्व है, जिनके कारण विश्व में भारत का नाम और सम्मान है। सतीश महाना ने कहाकि भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में जो गौरवशाली स्थान बनाया है, उसके अनुरूप भारत कुछ ही वर्षों में दुनिया का विश्वगुरू कहलाएगा। उन्होंने प्रवासी भारतीयों से कहाकि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने केबाद भारत लगातार उन्नति के रास्ते पर बढ़ रहा है, जिसमें प्रवासी भारतीयों का सम्मान तो बढ़ा ही है।
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने प्रवासी भारतीयों से अपेक्षा कीकि वे योग्यता मेहनत निष्ठा समृद्धशाली भारतीय संस्कारों और आदर्शों से अपने देश का नाम ऊंचा करें, जिससे दुनिया में देश की छवि और भी उज्जवल बने। उन्होंने कहाकि इसके लिए विदेशों में भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार की जरूरत है, जिससे लोग भारत के गौरवपूर्ण इतिहास को और ज्यादा जान सकेंगे। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहाकि भारत को गर्व हैकि अपने भारतीय दुनिया में कहीं भी जाएं, उस देशमें पूरी मेहनत निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करते हैं। उन्होंने कहाकि जब कभीभी दूसरे देश के नेता से बात होती है तो वह भारतीय समुदाय और उसकी उपलब्धियों की गर्व से चर्चा करते हैं। उन्होंने कहाकि यह अत्यंत खुशी की बात हैकि प्रवासी भारतीयों ने डेनमार्क में धूमधाम से आजादी का अमृत महोत्सव मनाया है।
विधानसभा अध्यक्ष ने डेनमार्क के मेंबर ऑफ पार्लियामेंट से भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया, कार्यप्रणाली और इसे मजबूत करने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योगदान की चर्चा की। विधानसभा अध्यक्ष ने कहाकि भाषा कोई भी हो, लेकिन हम सभीके संस्कार भारतीय ही हैं, हम मिलकर अपने राष्ट्र के नवनिर्माण में लगे हैं। उन्होंने कहाकि भारतीय समुदाय एक ऐसी शक्ति है, जो सबको प्रतिपल जीवंतता का एहसास कराती है। इस मौके पर विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे और विधानपरिषद के प्रमुख सचिव डॉ राजेश सिंह भी उपस्थित थे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]