स्वतंत्र आवाज़
word map

नौसैनिकों का राष्ट्रमंडल खेलों में श्रेष्ठ प्रदर्शन

नौसेनाध्यक्ष ने खिलाड़ियों को नकद प्रोत्साहन व खेल किट दीं

भारत लौटने पर एक विशेष समारोह में किया गया सम्मानित

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 13 August 2022 12:05:02 PM

best performance of sailors in commonwealth games too

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरिकुमार ने बाइसवें राष्ट्रमंडल खेल-2022 में नौसेना के खिलाड़ियों की टीम के भारत लौटने पर नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष समारोह में उनको बधाई दी और उनका उत्साहवर्धन किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए नौसेना प्रमुख ने उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को मानते हुए कहाकि उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन ने न केवल राष्ट्र और नौसेना को गौरवांवित किया है, बल्कि उन्होंने देश केलिए एक आदर्श भी बनाया है। उन्होंने उन्हें आगामी सभी आयोजनों केलिए भी शुभकामनाएं दीं। नौसेना प्रमुख ने खिलाड़ियों को नकद प्रोत्साहन और खेल किट केसाथ सम्मानित किया। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में नौसैनिकों के श्रेष्ठ प्रदर्शन को एक सराहनीय उपलब्धि बताया।
हाल हीमें संपन्न बाइसवें राष्ट्रमंडल खेल में भारतीय नौसेना के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। पदक विजेता कुश्ती फ्री स्टाइल 74 किलोग्राम में नवीन एजी पीओ (पीटी), एथलेटिक्स (ट्रिपल जम्प) में एल्धोस पॉल पीओ कॉम (टीईएल), भारोत्तोलन में लवप्रीत सिंह कॉम आई (टीईएल) (109 किलोग्राम) और हॉकी में जुगराज सिंह पीओ कॉम (टीईएल) हैं। राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने वाले भारतीय नौसेना के 7 खिलाड़ियों में से 4 खिलाड़ियों ने भारत केलिए पदक अर्जित किए हैं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]