स्वतंत्र आवाज़
word map

भारत और बांग्लादेश केबीच रक्षा वार्ता

डेफएक्सपो-2022 में बांग्लादेशी प्रतिनिधियों को आमंत्रण

भारतीय रक्षा सचिव एवं बांग्लादेशी सैन्य अधिकारी में वार्ता

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Friday 12 August 2022 03:38:29 PM

indian defense secretary and bangladeshi military officer

नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश केबीच चौथी वार्षिक रक्षा वार्ता भारत के रक्षा सचिव डॉ अजय कुमार और बांग्लादेश के सशस्त्र बल प्रभाग के प्रधान कार्मिक अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल वाकर-उज़-ज़मान की सह-अध्यक्षता में नई दिल्ली में हुई। वार्ता के दौरान अधिकारियों ने भारत और बांग्लादेश केबीच चल रहे आपसी रक्षा सहयोग की समीक्षा की और इस तथ्य पर संतोष व्यक्त कियाकि कोविड महामारी से उत्पन्न तमाम कठिनाइयों के बावजूद दोनों देशों का एक-दूसरे केसाथ सहयोग बढ़ रहा है।
भारत और बांग्लादेश केबीच वार्ता के दौरान मौजूदा द्विपक्षीय सैन्य अभ्यासों और प्रशिक्षण के मुद्दों पर चर्चा की गई और इन अभ्यासों की व्यापकता को बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की गई। रक्षा सचिव डॉ अजय कुमार और बांग्लादेश के सशस्त्र बल प्रभाग के प्रधान कार्मिक अधिकारी ने भारत और बांग्लादेश केबीच विभिन्न द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पहल में हुई प्रगति की समीक्षा की तथा सशस्त्र बलों केबीच संबंधों को और प्रगाढ़ करने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की। रक्षा उद्योग और क्षमता निर्माण सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने रक्षा मदों केलिए भारत की 50 करोड़ डॉलर की ऋण सहायता को लागू करने केलिए मिलकर काम करने की आवश्यकता पर बल दिया।
रक्षा सचिव ने इस अवसर पर संयुक्तराष्ट्र में शांति बनाए रखने के प्रयासों केलिए बांग्लादेशी पक्ष की सराहना की। उन्होंने कहाकि भारत और बांग्लादेश के सशस्त्र बल कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग और आगे ले जाना चाहते हैं तथा बढ़ी हुई व्यस्तता दोनों देशों के संबंधों के भविष्य केलिए एक सकारात्मक संकेत है। रक्षा सचिव डॉ अजय कुमार ने आगामी डेफएक्सपो-2022 केलिए बांग्लादेशी प्रतिनिधिमंडल को आमंत्रित किया। उन्होंने कहाकि रक्षा उद्योग के क्षेत्र में दोनों देशों केलिए रक्षा व्यापार, सह-विकास तथा संयुक्त उत्पादन में सहयोग करने की काफी संभावनाएं हैं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]