स्वतंत्र आवाज़
word map

सेवारत और सेवानिवृत्त नौसैनिक सम्मानित

सेवारत व सेवानिवृत्त नौसैनिकों की बेमिसाल बहादुरी की प्रशंसा

महाराष्ट्र के राज्यपाल ने मुंबई में आयोजित समारोह में किया सम्मान

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Friday 12 August 2022 11:23:47 AM

appreciation of the unmatched bravery of serving and retired marines

मुंबई। पश्चिमी नौसेना कमान ने आज़ादी के अमृत महोत्सव समारोह के अंतर्गत मुल्ला सभागार मुंबई में एक समारोह में भारतीय नौसेना के सेवारत और सेवानिवृत्त वीरता पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को सम्मानित किया। समारोह में मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी थे और पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल अजेंद्र बहादुर सिंह ने उनका स्वागत किया। राज्यपाल ने तीन वीरचक्र, पांच शौर्यचक्र और 30 नौसेना पदक (वीरता) पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में 13 सेवानिवृत्त अधिकारी और आठ सेवानिवृत्त नाविक शामिल थे।
एडमिरल वीएस शेखावत पीवीएसएम, एवीएसएम, वीआरसी (सेवानिवृत्त) को भी 1971 के युद्ध में उनकी शानदार भूमिका केलिए सम्मानित किया गया। वर्ष 1971 के युद्ध, ऑपरेशन पवन, ऑपरेशन रक्षक, काउंटर इंसर्जेंसी मिशन, समुद्री डकैती तथा समुद्र में बचाव और विभिन्न अभियानों में उत्कृष्ट उपलब्धियों समेत विभिन्न अभियानों के दौरान वीरतापूर्ण कार्यों केलिए वीरता पुरस्कार प्राप्तकर्ता सैनिकों को सम्मानित गया। राज्यपाल ने इस अवसर पर समारोह को संबोधित किया और बेमिसाल बहादुरी केलिए भारतीय नौसेना के सेवारत और सेवानिवृत्त सैनिकों की प्रशंसा की।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]