स्वतंत्र आवाज़
word map

ओडिशा के विद्यार्थियों ने की महाराष्ट्र की यात्रा

ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण किया

आजादी का अमृत महोत्सव विद्यार्थी आदान-प्रदान कार्यक्रम आयोजित

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 9 July 2022 12:32:58 PM

maharashtra visit of odisha students

मुंबई। 'एक भारत श्रेष्ठ भारत आजादी का अमृत महोत्सव विद्यार्थी आदान-प्रदान कार्यक्रम' के अंतर्गत ओडिशा के 50 विद्यार्थियों ने हालही में महाराष्ट्र की 5 दिवसीय यात्रा पूरी की है। आदान-प्रदान कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थी 29 जून को मुंबई पहुंचे थे, जिसको अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद और शिक्षा मंत्रालय ने आयोजित किया था। ठाकुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी मुंबई ने ओडिशा के 50 विद्यार्थियों के समूह की मेजबानी की और उन्हें महाराष्ट्र की भाषा, संस्कृति, परंपराओं, संगीत, भोजन आदि के बारेमें जानकारी प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया। ओडिशा की टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और महाराष्ट्र के पसंदीदा व्यंजनों जैसे-पूरन पोली, कोथिम्बीर वडी, मिसल पाव और कांदा-पोहा केसाथ परोसा गया। ठाकुर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के पेस्ट्री शेफ ने लाइव केक मेकिंग वर्कशॉप का प्रदर्शन किया, जिसमें विद्यार्थियों ने काफी रुचि दिखाई।
विद्यार्थी भ्रमण के दौरान ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के विभिन्न स्थानों पर गए। उन्होंने प्रसिद्ध गेटवे ऑफ इंडिया, छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय और राष्ट्रीय आधुनिक कला दीर्घा देखी। वास्तु संग्रहालय को पूर्व में प्रिंस ऑफ वेल्स संग्रहालय के रूपमें जाना जाता था, इसमें मुगल साम्राज्य युग, सिंधु घाटी सभ्यता और अन्य महाद्वीपों केसाथ मुंबई के व्यापार संबंधों के प्रदर्शन के कई अवशेष, कलाकृतियां और शिल्पकृतियां मौजूद हैं। राज्य की वनस्पतियों और जीवों का अनुभव प्राप्त करने केलिए विद्यार्थियों ने संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान का दौरा किया, जिसे दुनिया में कहीं भी सबसे बड़ा उष्णकटिबंधीय वन होने का अनूठा गौरव प्राप्त है, जो पूरी तरह से शहरी फैलाव से घिरा हुआ है। पार्क में विद्यार्थियों को कन्हेरी गुफाओं का दौरा करने का भी मौका मिला, जिसमें लगभग 100 गुफाएं हैं, जो कला और वास्तुकला की अनूठी बौद्धशैली को प्रदर्शित करती हैं।
मुंबई भारत की मनोरंजन राजधानी और बॉलीवुड का केंद्र है। विद्यार्थियों ने महालक्ष्मी में भारतीय सिनेमा के राष्ट्रीय संग्रहालय का दौरा किया। विद्यार्थियों ने वर्ली में नेहरू विज्ञान केंद्र और गिरगांव व्यूइंग डेक भी देखा। विद्यार्थियों ने एआर वीआर प्रौद्योगिकी का अनुभव करने केलिए ठाकुर इंस्टीट्यूट ऑफ एविएशन टेक्नोलॉजी और ठाकुर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट का दौरा किया। अपनी यात्रा के अंतिम दिन विद्यार्थियों ने टीसीईटी के स्वयंसेवकों केसाथ बोरीवली में ग्लोबल विपश्यना पगोडा का दौरा किया। इसके बाद एक समापन समारोह आयोजित किया गया था, जिसे विद्यार्थियों ने ओडिसी और भरतनाट्यम नृत्य जैसे सांस्कृतिक प्रदर्शनों से मनाया। प्रवास के दौरान दोनों राज्यों के विद्यार्थियों को परंपराओं, संस्कृति, जीवनशैली, शिक्षा आदि पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर मिला। वे इनडोर और आउटडोर गतिविधियों, मजेदार खेलों और मैत्रीपूर्ण मैचों में भी शामिल हुए। ठाकुर इंस्टीट्यूट ऑफ एविएशन इंजीनियरिंग में मॉकअप का उपयोग करके छात्रों ने उड़ान नियंत्रण को सीखा।
एक भारत श्रेष्ठ भारत आजादी का अमृत महोत्सव विद्यार्थी आदान-प्रदान कार्यक्रम में भाग लेनेवाले छात्र-छात्राएं यात्रा में रुचि और उत्साह से भरे हुए थे। जीआईईटी विश्वविद्यालय गुनुपुर की छात्रा अनन्या राय ने अपने यात्रा अनुभव साझा करते हुए कहाकि यात्रा के बादही हमने महसूस कियाकि मुंबई पुरानी और आधुनिक सभ्यता का एक अनूठा मिश्रण है, शहर हर पल बढ़ रहा है, लेकिन फिरभी वे अपने अमूल्य इतिहास को खूबसूरती से संरक्षित रखने में कामयाब रहे हैं, मैं कहूंगी कि यह पांच दिवसीय कार्यक्रम पूरी तरह सफल रहा। छात्र आशुतोष बिस्वाल ने कहाकि यात्रा में महाराष्ट्र के बारे में इतिहास, परंपरा, परिधान, भोजन, विरासत, संस्कृति, भाषा आदि के बारेमें जानकारी मिली है, महाराष्ट्र के बारेमें पूरा ज्ञान प्राप्त करना मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण अनुभव था। आशुतोष बिस्वाल ने कहाकि यहां नए दोस्त बनाने का अवसर उनकी इस यात्रा का सबसे अच्छा हिस्सा है।
गौरतलब हैकि एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेश की जोड़ी की अवधारणा के माध्यम से विभिन्न राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के लोगों केबीच परस्पर समझ को बढ़ावा देना और आपसी जानकारी को साझा करने की प्रक्रिया बढ़ावा देना है। राज्य भाषा सीखने, संस्कृति, परंपराओं और संगीत, पर्यटन व व्यंजन, खेल और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने आदि के क्षेत्रों में एक निरंतर और संरचित सांस्कृतिक जुड़ाव को बढ़ावा देने केलिए गतिविधियां करते हैं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]