स्वतंत्र आवाज़
word map

भारत-नेपाल को जोड़ने वाली पर्यटक रेलगाड़ी रवाना

पर्यटन और रेलमंत्री ने भारत गौरव पर्यटक रेलगाड़ी को दिखाई हरी झंडी

भारत गौरव पर्यटक ट्रेनों से ब्रांडेड और थीम आधारित पर्यटन को बढ़ावा

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 22 June 2022 05:16:32 PM

first bharat gaurav train tourist train that will connect indian and nepal

नई दिल्ली। केंद्रीय पर्यटन, संस्कृति एवं उत्तरी-पूर्व क्षेत्र विकास मंत्री जी किशन रेड्डी ने रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव केसाथ दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जी किशन रेड्डी ने इस अवसर पर कहाकि यह भारत और नेपाल को जोड़ने वाली पहली पर्यटक रेलगाड़ी है, इस पहल केबाद पहलीबार भारत और नेपाल एक पर्यटक रेलगाड़ी से जुड़ जाएंगे। उन्होंने कहाकि भारत गौरव पर्यटक रेलगाड़ी 18 दिन केलिए अपनी पहली श्रीरामायण यात्रा शुरू कर रही है।
पर्यटन और संस्कृति मंत्री ने बतायाकि रामायण सर्किट पर चलने वाली ट्रेन की पहली यात्रा के दौरान अयोध्या, नंदीग्राम, सीतामढ़ी, वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट, पंचवटी (नासिक), हम्पी, रामेश्वरम और भद्राचलम जैसे अन्य लोकप्रिय स्थानों के अलावा पहलीबार नेपाल में जनकपुर के धार्मिक स्थल को भी कवर किया जाएगा। उन्होंने कहाकि पर्यटन मंत्रालय ने आईआरसीटीसी और रेल मंत्रालय केसाथ मिलकर कृष्णा सर्किट, बौद्ध सर्किट तथा कई अन्य यात्रा सर्किटों केलिए भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेनों का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने कहाकि भारत गौरव रेलगाड़ियां भारत के लोगों को देश की समृद्ध सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक रूपसे संरक्षित विरासत को दिखाने और जानने का एक प्रयास है।
जी किशन रेड्डी ने कहाकि रेल मंत्रालय की परिकल्पित भारत गौरव ट्रेनों की अनूठी अवधारणा देशभर में बड़े पैमाने पर पर्यटन को बढ़ावा देने में सहायक होगी और यह रेलगाड़ी राष्ट्र के सभी हिस्सों के लोगों को देश की स्थापत्य, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत को जानने तथा समझने का अवसर प्रदान करेगी। जी किशन रेड्डी ने बतायाकि ट्रेनों के डिब्बों के बाहरी हिस्से को देश की जीवंत परंपराओं या भारत के गौरव के बहुरूपदर्शक (कलाइडोस्कोप) के रूपमें डिजाइन किया गया है, जिसमें भारत की समृद्ध विरासत के विभिन्न पहलुओं जैसे स्मारकों, नृत्यों, योग, लोककला आदि को विशेषतौर पर दर्शाया गया है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहाकि भारत गौरव रेलगाड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से अपने नागरिकों केलिए एक उपहार है। अश्विनी वैष्णव ने कहाकि भारत गौरव रेलगाड़ी का मुख्य उद्देश्य भारत की विविध संस्कृति और समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करना है। उन्होंने कहाकि आईआरसीटीसी भारत गौरव पर्यटक ट्रेनों के रूपमें ब्रांडेड और थीम आधारित पर्यटन को बढ़ावा देने केलिए इन विशेष आरामदायक श्रेणी की पर्यटक रेलगाड़ियों का संचालन कर रहा है और ट्रेन के डिब्बों का हाल हीमें नवीनीकरण किया गया है एवं इन्हें सुविधाओं तथा सेवाओं को उन्नत किया गया है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]