स्वतंत्र आवाज़
word map

भारत-बांग्ला में नौसैनिक अभ्यास 'बोंगोसागर'

पेशेवर सामूहिक बातचीत एवं मैत्रीपूर्ण खेल गतिविधियां भी शामिल

उद्देश्य समुद्री अभ्यासों एवं जंगी कार्रवाई का कौशल विकसित करना

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 25 May 2022 05:48:41 PM

indo-bangla naval exercise 'bongosagar'

मोंगला। भारतीय नौसेना और बांग्लादेश की नौसेना केबीच द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास 'बोंगोसागर' का तीसरा संस्करण बांग्लादेश के पोर्ट मोंगला में शुरू हो चुका है। इस अभ्यास का हार्बर चरण 24 से 25 मई तक निर्धारित है, जिसके बाद 26 से 27 मई तक बंगाल की उत्तरी खाड़ी में एक समुद्री चरण आयोजित होगा। बोंगोसागर अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की नौसेनाओं केबीच समुद्री अभ्यासों और जंगी कार्रवाई के व्यापक स्पेक्ट्रम में संचालन के माध्यम से उच्चस्तर की पारस्परिकता तथा संयुक्त परिचालन कौशल को विकसित करना है।
भारतीय नौसेना का पोत कोरा, स्वदेश निर्मित गाइडेड मिसाइल कार्वेट और स्वदेश निर्मित अपतटीय गश्ती पोत सुमेधा अभ्यास में भाग ले रहे हैं। अभ्यास में बांग्लादेशी नौसेना का प्रतिनिधित्व बीएनएस अबू उबैदाह और अली हैदर कर रहे हैं, ये दोनोंही गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट हैं। बोंगोसागर अभ्यास के बंदरगाह चरण के दौरान समुद्र में अभ्यास के संचालन पर सामरिक स्तर की योजना चर्चा, पेशेवर और सामूहिक बातचीत तथा मैत्रीपूर्ण खेल गतिविधियां शामिल हैं। अभ्यास का समुद्री चरण दोनों नौसेनाओं के जहाजों को गहन सतही युद्ध अभ्यास, हथियारों का इस्तेमाल, फायरिंग अभ्यास, नाविक योजना विकास और सामरिक परिदृश्य में समन्वित हवाई संचालन में भाग लेने की सुविधा प्रदान करेगा।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]