स्वतंत्र आवाज़
word map

नरेंद्र मोदी से मिले जापान के पूर्व प्रधानमंत्री

समृद्ध भारत और जापान के साझा दृष्टिकोण पर विचार-विमर्श

जापान-भारत मैत्री संघ में योशिरो एवं शिंजो की खास भूमिकाएं

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 24 May 2022 04:56:26 PM

former prime minister of japan meets narendra modi

टोक्यो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टोक्यो में जापान के पूर्व प्रधानमंत्रियों योशिरो मोरी और शिंजो आबे ने मुलाकात की। योशिरो मोरी जापान-भारत संघ के वर्तमान अध्यक्ष हैं, जबकि शिंजो आबे शीघ्र ही इस भूमिका को संभालेंगे। वर्ष 1903 में स्थापित जेआईए जापान के सबसे पुराने मैत्री संघों में से एक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में भारत और जापान के बीच आदान-प्रदान को बढ़ावा देने में योशिरो मोरी के नेतृत्व में जेआईए के किए गए महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिंजो आबे को उनकी नई जिम्मेदारियों केलिए शुभकामनाएं दीं और जेआईए द्वारा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका जारी रखने की आशा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ योशिरो मोरी और शिंजो आबे ने भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के व्यापक कैनवास केसाथ-साथ शांतिपूर्ण, स्थिर और समृद्ध हिंद-प्रशांत केलिए भारत और जापान के साझा दृष्टिकोण पर चर्चा की। उन्होंने सांस्कृतिक और जन-जन केबीच संबंधों को और बढ़ावा देने के तरीकों पर भी विचार-विमर्श किया।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]