स्वतंत्र आवाज़
word map

ग्लोबल हेल्थ लीडर्स बनीं आशा कार्यकर्ता

'स्वस्थ भारत सुनिश्चित करने में आशा कार्यकर्ता सबसे आगे'

डब्ल्यूएचओ के ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड से हुईं सम्मानित

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 23 May 2022 04:59:44 PM

asha workers become global health leaders

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक का ग्लोबल हेल्थ लीडर्स पुरस्कार प्राप्त करने वाली आशा कार्यकर्ताओं की पूरी टीम केलिए प्रसन्नता जताते हुए कहा हैकि स्वस्थ भारत सुनिश्चित करने में आशा कार्यकर्ता सबसे आगे हैं और उनका समर्पण एवं दृढ़ संकल्प सराहनीय है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के ट्वीट की प्रतिक्रिया में प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके कहा हैकि अत्यंत प्रसन्नता हुई हैकि आशा कार्यकर्ताओं की पूरी टीम को डब्ल्यूएचओ महानिदेशक के ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया है, सभी आशा कार्यकर्ताओं को बधाई! 

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]