स्वतंत्र आवाज़
word map

'सेंट ट्रोपेज़ में भारतीय जड़ें आजभी संरक्षित हैं'

'महाराजा रणजीत सिंह परिवार का सेंट ट्रोपेज़ में बहुत सम्मान'

सूचना व प्रसारण मंत्री का सेंट ट्रोपेज़ में अलर्ड स्क्वायर दौरा

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 19 May 2022 01:04:24 PM

information and broadcasting minister's visit to allard square in st. tropez

सेंट ट्रोपेज़। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सेंट ट्रोपेज़ में अलर्ड स्क्वायर का दौरा किया। कान से दूर नाव की यात्रा से सेंट ट्रोपेज़ पहुंचा जा सकता है, जिसका हिमाचल प्रदेश राज्य केसाथ भी खास संबंध है। अनुराग ठाकुर ने महाराजा रणजीत सिंह (सिख साम्राज्य के पहले महाराजा), जीन-फ्रेंकोइस अलर्ड (महाराजा रणजीत सिंह की सेना में जनरल) और उनकी पत्नी चंबा की राजकुमारी बन्नू पान देई की आवक्ष प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की। महारानी बन्नू पान देई का जन्म हिमाचल प्रदेश के चंबा में हुआ था। उन्होंने इस अवसर पर कहाकि संत ट्रोपेज़ के भारत से सम्बंध चार पीढ़ियों केबाद भी समृद्धशाली बने हुए हैं।
सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहाकि महारानी के परिवार का सेंट ट्रोपेज़ में बहुत सम्मान है और इन्होंने अपनी भारतीय जड़ों को संरक्षित रखा हुआ है। अनुराग ठाकुर के आगमन पर सेंट ट्रोपेज़ की मेयर सिल्वी सिरी और डिप्टी मेयर अलर्ड फ्रेडरिक केसाथ पूर्व डिप्टी मेयर हेनरी प्रिवोस्ट अलर्ड ने उनका स्वागत किया। अनुराग ठाकुर ने मेयर और डिप्टी मेयर को गोवा में भारत अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव को देखने केलिए आमंत्रित किया एवं उन्हें गोवा के समुद्र तटों से हिमाचल के पहाड़ों की यात्रा पर लेजाने का भी वादा किया। सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने सेंट ट्रोपेज़ में मेयर और अन्य महानुभावों को पारंपरिक हिमाचली टोपी और शॉल देकर सम्मानित किया।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]