स्वतंत्र आवाज़
word map

'महान विश्वनेता व भारत के सच्चे दोस्त थे शेख'

उपराष्ट्रपति अबूधाबी पहुंचकर भारत की ओर से व्यक्त कीं संवेदनाएं

यूएई के नए राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मिले

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 16 May 2022 11:47:59 AM

vice president reached abu dhabi and expressed condolences on behalf of india

अबूधाबी। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबूधाबी के शासक हिज हाइनेस शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर भारत की ओरसे शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने राष्ट्रपति हिज हाइनेस शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के योगदान को याद करते हुए कहाकि वे एक महान विश्वनेता और भारत के सच्चे दोस्त थे। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहाकि शेख खलीफा ने शेख जायद की विरासत पर संयुक्त अरब अमीरात के विकास केलिए दूरदर्शी नेतृत्व किया और भारत-यूएई साझेदारी को बहुत मजबूती प्रदान की, उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात में बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी समुदाय का अच्छे तरीके से ध्यान रखा। उन्होंने कहाकि उनका निधन संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय समुदाय केलिए एक अपूरणीय क्षति है।
उपराष्ट्रपति ने अबूधाबी पहुंचकर संयुक्त अरब अमीरात के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, शाही परिवार के अन्य सदस्यों और अबू धाबी के मुश्रीफ पैलेस में अमीराती गणमान्य व्यक्तियों से भी मुलाकात की। उपराष्ट्रपति ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति के रूपमें चुने जाने पर शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को शुभकामनाएं दीं। फरवरी 2022 में भारत-यूएई केबीच अपनी भारत यात्रा और हाल हीमें ऐतिहासिक व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते को याद करते हुए वेंकैया नायडू ने शेख मोहम्मद के सक्रिय दृष्टिकोण और नेतृत्व की प्रशंसा की। उन्होंने विश्वास व्यक्त कियाकि भारत-यूएई केबीच रणनीतिक साझेदारी यूंही आगे बढ़ती रहेगी और नए राष्ट्रपति के नेतृत्व एवं निर्देशन में नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]