स्वतंत्र आवाज़
word map

नौसेना कर्मियों को अलंकरण भेंट किए गए

नौसेनाध्यक्ष ने प्रदान किए वीरता और विशिष्ट सेवा पदक

कोच्चि के नौसेना बेस में हुआ नौसेना अलंकरण समारोह

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 5 May 2022 05:33:15 PM

the decorations were presented to the naval personnel

कोच्चि। भारतीय नौसेना के वीरतापूर्ण कार्य, कुशल नेतृत्व, पेशेवर उपलब्धियों और उच्च कोटि की विशिष्ट सेवाओं का प्रदर्शन करनेवाले नौसेना कर्मियों केलिए कोच्चि के नौसेना बेस में नौसेना अलंकरण समारोह-2022 हुआ। भारत के राष्ट्रपति की ओरसे नौसेनाध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार ने अलंकरण समारोह में वीरता एवं विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किए। अलंकरण समारोह के दौरान छह नौसेना पदक (वीरता), आठ नौसेना पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण), 17 विशिष्ट सेवा पदक सहित कुल 31 नौसेना कर्मियों को अलंकृत किया गया। इसके अलावा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक (मरणोपरांत) कॉम आई (ईडब्ल्यू) रामावतार गोदारा के पिता को प्रदान किया गया, जिन्होंने 10 अगस्त 2020 को राजस्थान के नागौर जिले में एक जलाशय में डूबे एक अज्ञात व्यक्ति को बचाने का प्रयास करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था।
नौसेनाध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार ने इस दौरान हथियार सुधार के क्षेत्र में अग्रणी अनुसंधान केलिए लेफ्टिनेंट वीके जैन मेमोरियल गोल्ड मेडल और फ्लाइट सेफ्टी को बढ़ावा देने केलिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं कैप्टन रविधीर मेमोरियल गोल्ड मेडल भी प्रदान किए। सर्वश्रेष्ठ हरित कार्यप्रणाली-2021 केलिए सीएनएस ट्रॉफी औद्योगिक और गैर-औद्योगिक श्रेणियों में आईएनएस एकसिला तथा आईएनएस हमला को प्रदान की गई। परिचालन इकाइयों की श्रेणी केलिए यूनिट प्रशस्तिपत्र से भारतीय नौसेना के जहाजों तरकश, निरीक्षक, खांदेरी और अस्त्रधारिणी को सम्मानित किया गया। तटीय प्रतिष्ठानों केलिए यूनिट प्रशस्तिपत्र आईएनएस आंग्रे, एनएसआरवाई (पोर्ट ब्लेयर), आईएनएस डेगा और आईएनएस हमला को प्रदान किए गए, जिन्होंने पिछले एक वर्ष में असाधारण प्रदर्शन किया। समारोह में पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं के परिजन और भारतीय नौसेना के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]