स्वतंत्र आवाज़
word map

'वागशीर' पनडुब्बी का जलावतरण

नौसेना की सेवा में चार पनडुब्बियां पहले से कार्यरत

कलवरी श्रेणी से आनेवाली छठी व आखिरी पनडुब्बी

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 21 April 2022 01:16:39 PM

'vagsheer' submarine launched

मुंबई। भारतीय नौसेना में यार्ड 11880 प्रोजेक्ट-75 केतहत कलवरी श्रेणी से आनेवाली पनडुब्बियों की छठी और आखिरी पनडुब्बी का मझगांव डॉक लिमिटेड के कन्होजी आंग्रे वेट बेसिन में समारोहपूर्वक जलावतरण कर दिया गया है। रक्षा सचिव डॉ अजय कुमार समारोह में मुख्य अतिथि के रूपमें शामिल हुए। शुभारंभ अथवा नामकरण की नौसेना परंपराओं को ध्यान में रखते हुए वीना अजय कुमार ने 'वागशीर' पनडुब्बी का जलावतरण किया। पनडुब्बियों की पहली पनडुब्बी को प्रोजेक्ट-75 के अंतर्गत निर्मित दिसंबर 2017 में नौसेना में कमीशन किया गया था और वर्तमान में इस परियोजना की चार पनडुब्बियां भारतीय नौसेना की सेवा में कार्यरत हैं।
समुद्री परीक्षण केसाथ पांचवीं पनडुब्बी आगे बढ़ रही है और इस वर्ष इसकी डिलीवरी होने की संभावना है। इसके बाद श्रृंखला की छठी पनडुब्बी विभिन्न उपकरणों और उसके बंदरगाह परीक्षणों केलिए तैयार है। चालक दल पनडुब्बी को पूर्ण रूपसे समुद्री गतिविधियों से संबंधित परीक्षणों केलिए रवाना करेगा, जिसके बाद पनडुब्बी को अगले वर्ष के अंततक भारतीय नौसेना को सौंपा जाएगा। समारोह में पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ वाइस एडमिरल एबी सिंह, नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख वाइस एडमिरल एसएन घोरमडे, एकीकृत मुख्यालय रक्षा मंत्रालय (नौसेना) तथा पश्चिमी नौसेना मुख्यालय के गणमान्य, भारतीय नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी, फ्रांस के महानिदेशक दी ला आर्मामेंट के अधिकारी और फ्रांस की नौसेना कमान के अधिकारी भी शामिल हुए।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]