स्वतंत्र आवाज़
word map

खजुराहो से वंदे भारत एक्सप्रेस की घोषणा

रेलमंत्री ने किया खजुराहो में विकास परियोजनाओं का निरीक्षण

'देशभर में चलेंगी रामायण एक्सप्रेस जैसी भारत गौरव रेलगाड़ियां'

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 18 April 2022 12:30:07 PM

railway minister inspects development projects in khajuraho

छतरपुर (भोपाल)। केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने खजुराहो झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग एवं एक्सप्रेसवे का दौरा किया और यहां विकास परियोजनाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने रामायण एक्सप्रेस जैसी भारत गौरव रेलगाड़ियों के प्रचालन का भी उल्लेख किया, जिसका विद्युतीकरण अगस्त तक पूरा किया जाना है, उस समय तक वंदे भारत का प्रचालन भी आरंभ हो जाएगा। रेलमंत्री ने कहाकि भारतीय रेल अपने यात्रियों को रेलवे स्टेशनों पर विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने केलिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहाकि छतरपुर और खजुराहो में दो रेक प्वाइंट अनुमोदित किए गए हैं, इसके अतिरिक्त अब 45,000 डाकघरों से रेल टिकट प्राप्त किया जा सकता है। अश्विनी वैष्णव ने महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर क्षेत्र की विकास परियोजनाएं देखीं। रेलमंत्री ने इस दौरान बुंदेलखंड क्षेत्रमें प्रधानमंत्री ग्राम योजना में किएगए कार्यों की भी समीक्षा की।
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहाकि जल्दही महत्वपूर्ण स्थानों पर आरओबी/ आरयूबी का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहाकि क्षेत्र का विकास करते हुए प्रधानमंत्री के विजन 'सरकार लोगों की सेवा करने केलिए है' की भावना का पालन किया जाना चाहिए। रेलमंत्री ने खजुराहो स्टेशन को विश्वस्तरीय स्टेशन बनाने केलिए उसके पुनर्विकास की भी जानकारी दी। अश्विन वैष्णव ने स्थानीय प्रशासन और रेलवे केसाथ मिलकर किसानों को उनकी भूमि पर सोलर प्लांट लगाने केलिए प्रोत्साहित किया, ताकि उनकी आय में वृद्धि हो और यह प्रायोजित परियोजना बुंदेलखंड से आरंभ की जाएगी। रेलमंत्री ने कहाकि शीघ्र ही भूमि की पहचान की जाएगी, किसान मोर्चा, रेलवे और जिला प्रशासन संयुक्त रूपसे स्थान की पहचान करेंगे।
रेलमंत्री ने बतायाकि एक स्टेशन एक उत्पाद योजना का भी विस्तार किया जा रहा है, जिससे स्टेशनों के माध्यम से स्थानीय स्तर के उत्पादों को बाजार में उपलब्ध कराया जा सके, इसके तहत 1000 स्टेशनों को शामिल किया जाएगा, जिसमें छतरपुर स्टेशन भी होगा। उन्होंने कहाकि पन्ना केपास चूना पत्थर उद्योग महत्वपूर्ण है, पन्ना को रेलवे केसाथ जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार, उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक प्रमोद कुमार, पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक सुधीर कुमार गुप्ता, मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष, जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और रेल प्रशासन एवं जिला प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित थे। 

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]