स्वतंत्र आवाज़
word map

डोगरा रेजिमेंट को राष्ट्रपति ध्वज प्रदान किए

सेना प्रमुख ने की डोगरा रेजिमेंट की समृद्ध परंपराओं की सराहना

फैजाबाद के डोगरा रेजिमेंटल सेंटर में पारंपरिक ध्वज प्रस्तुति परेड

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Friday 25 March 2022 01:18:49 PM

general mm naravane presented the president's colours dogra regiment

फैजाबाद। भारतीय थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने फैजाबाद के डोगरा रेजिमेंटल सेंटर में भव्य पारंपरिक ध्वज प्रस्तुति परेड के दौरान डोगरा रेजिमेंट की दो बटालियनों यानी 20 डोगरा और 21 डोगरा को प्रतिष्ठित 'राष्ट्रपति ध्वज' भेंट किए। राष्ट्रपति ध्वज प्रदान करने के दौरान आयोजित परेड को जनरल एनसी विज (सेवानिवृत्त) पूर्व सेनाध्यक्ष और डोगरा रेजिमेंट के मानद कर्नल दक्षिणी कमान तथा मध्य कमान के सेना कमांडरों केसाथ बड़ी संख्या में सेवारत एवं सेवानिवृत्त कर्मियों ने भी देखा।
ध्वज प्रस्तुति परेड का निरीक्षण करने के बाद सेना प्रमुख ने सैन्य गतिविधियों के सभी क्षेत्रों में डोगरा रेजिमेंट की समृद्ध परंपराओं की सराहना की, जिसमें संचालन, प्रशिक्षण और खेल गतिविधियों में हिस्सा लेना भी शामिल है। सेना प्रमुख ने कम समय में उल्लेखनीय प्रदर्शन केलिए नवगठित इकाइयों की भी सराहना की और सभी रैंकों को गर्व केसाथ राष्ट्र की सेवा करने केलिए शुभकामनाएं दीं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]