स्वतंत्र आवाज़
word map

नौसेना को स्कॉर्पीन पनडुब्बी 'वेला' सौंपी

परियोजना-75 के तहत हो रहा छह पनडुब्बियों का निर्माण

'वेला' ने पत्तन और समुद्री परीक्षणों को पूरा कर लिया है

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 10 November 2021 12:15:56 PM

fourth scorpene submarine 'vela' handed over to indian navy

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना को परियोजना-75 की चौथी पनडुब्बी यार्ड 11878 सौंप दी गई है। परियोजना-75 में स्कॉर्पीन डिजाइन की छह पनडुब्बियों का निर्माण शामिल है। इन पनडुब्बियों का निर्माण फ्रांस के मेसर्स नेवल ग्रुप के सहयोग से मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड मुंबई में किया जा रहा है। पनडुब्बी वेला का 6 मई 2019 को जलावतरण किया गया था। इसने हथियार और सेंसर परीक्षणों सहित सभी प्रमुख पत्तन और समुद्री परीक्षणों को पूरा कर लिया है। इन पनडुब्बियों में से तीन पहले से ही भारतीय नौसेना के अभियान में शामिल हैं।
गौरतलब हैकि पनडुब्बी निर्माण एक जटिल गतिविधि है, क्योंकि सख्त गुणवत्ता की जरूरत वाले सभी उपकरणों को छोटा करने की आवश्यकता होती है, इससे पनडुब्बी निर्माण में कठिनाइयां बढ़ जाती हैं। एक भारतीय यार्ड में इन पनडुब्बियों का निर्माण आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बढ़ते प्रयासों का ही परिणाम है। जल्द ही इस पनडुब्बी को भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा, जिससे नौसेना की क्षमता और ज्यादा बढ़ जाएगी।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]