स्वतंत्र आवाज़
word map

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2021 की घोषणा

मेजर ध्यानचंद खेलरत्न से बारह खिलाड़ी होंगे पुरस्कृत

राष्ट्रपति 13 नवंबर को करेंगे खिलाड़ियों को पुरस्कृत

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 3 November 2021 01:41:24 PM

national sports awards 2021 announced

नई दिल्ली। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार-2021 की घोषणा कर दी है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 13 नवंबर 2021 को राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में एक विशेष समारोह में ये पुरस्कार प्रदान करेंगे। गौरतलब हैकि राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हर साल खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रदान किए जाते हैं। 'मेजर ध्यानचंद खेलरत्न पुरस्कार' पिछले चार वर्ष की अवधि में खिलाड़ी को खेल के क्षेत्र में शानदार और उत्कृष्ट प्रदर्शन केलिए दिया जाता है। 'खेल और स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन केलिए अर्जुन पुरस्कार' पिछले चार वर्ष की अवधि में अच्छे प्रदर्शन, नेतृत्व, खेल और अनुशासन की भावना दिखाने केलिए दिया जाता है। 'खेल और स्पर्धाओं के उत्कृष्ट कोचों केलिए द्रोणाचार्य पुरस्कार' कोचों के लगातार उत्कृष्ट और मेधावी कार्य करने और खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में उत्कृष्टता प्राप्त करने में सक्षम बनाने केलिए दिया जाता है।
खेल और स्पर्धाओं में लाइफटाइम अचीवमेंट केलिए ध्यानचंद पुरस्कार उन खिलाड़ियों को सम्मानित करने केलिए दिया जाता है, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से खेल में योगदान दिया है और सेवानिवृत्ति के बाद भी खेल को बढ़ावा देने में योगदान देना जारी रखा है। राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार कॉरपोरेट संस्थाओं (निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों में), खेल नियंत्रण बोर्डों, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेल निकायों समेत एनजीओ को दिया जाता है, जिन्होंने खेल के प्रचार और विकास में अहम भूमिका निभाई हो। अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करनेवाले विश्वविद्यालय को मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी दी जाती है। इस साल इन पुरस्कारों केलिए बड़ी संख्या में नामांकन प्राप्त हुए, जिसपर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस (सेवानिवृत्त) मुकुंदकम शर्मा की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने विचार किया था। इसमें प्रमुख खिलाड़ी, खेल पत्रकारिता का अनुभव रखने वाले व्यक्ति और खेल प्रशासक आदि शामिल थे।
मेजर ध्यानचंद खेलरत्न पुरस्कार 2021 प्राप्त करने वालों में हैं-एथलेटिक्स खिलाड़ी नीरज चोपड़ा, कुश्ती रविकुमार, मुक्केबाजी लवलीना बोरगोहेन, हॉकी पीआर श्रीजेश, पैरा शूटिंग अवनि लेखारा, पैरा एथलेटिक्स सुमित अंतिल, पैरा बैडमिंटन प्रमोद भगत, पैरा बैडमिंटन कृष्णा नागर, पैरा शूटिंग मनीष नरवाल, क्रिकेट मिताली राज, फुटबॉल सुनील छेत्री, हॉकी मनप्रीत सिंह। खेल और स्पर्धा 2021 में शानदार प्रदर्शन केलिए अर्जुन पुरस्कार खिलाड़ी हैं-एथलेटिक्स अरपिंदर सिंह, मुक्केबाजी सिमरनजीत कौर, क्रिकेट शिखर धवन, तलवारबाजी चदलवदा आनंद सुंदररमन भवानी देवी, हॉकी मोनिका, हॉकी वंदना कटारिया, कबड्डी संदीप नरवाल, मल्लखंब हिमानी उत्तम परब, निशानेबाजी अभिषेक वर्मा, टेनिस अंकिता रैना, कुश्ती दीपक पूनिया, हॉकी दिलप्रीत सिंह, हॉकी हरमनप्रीत सिंह, हॉकी रूपिंदर पाल सिंह, हॉकी सुरेंद्र कुमार, हॉकी अमित रोहिदास, हॉकी बीरेंद्र लाकड़ा, हॉकी सुमित, हॉकी नीलकांत शर्मा, हॉकी हार्दिक सिंह, हॉकी विवेक सागर प्रसाद, हॉकी गुरजंत सिंह, हॉकी मनदीप सिंह, हॉकी शमशेर सिंह, हॉकी ललित कुमार उपाध्याय, हॉकी वरुण कुमार, हॉकी सिमरनजीत सिंह, पैरा एथलेटिक्स योगेश कथूनिया, पैरा एथलेटिक्स निषाद कुमार, पैरा एथलेटिक्स प्रवीण कुमार, पैरा बैडमिंटन सुहाश यतिराज, पैरा निशानेबाजी सिंहराज अधाना, पैरा टेबल टेनिस भावना पटेल, पैरा तीरंदाजी हरविंदर सिंह, पैरा एथलेटिक्स शरद कुमार।
खेल और स्पर्धा 2021 में उत्कृष्ट कोचों केलिए द्रोणाचार्य पुरस्कार लाइफटाइम श्रेणी में हैं-एथलेटिक्स कोच टीपी औसेफ, क्रिकेट कोच सरकार तलवार, हॉकी कोच सरपाल सिंह, कबड्डी कोच आशान कुमार, तैराकी कोच तपन कुमार पाणिग्रही। नियमित श्रेणी में हैं-एथलेटिक्स कोच राधाकृष्णन नायर पी, बॉक्सिंग कोच संध्या गुरुंग, हॉकी कोच प्रीतम सिवाच, पैरा शूटिंग कोच जयप्रकाश नौटियाल, टेबल टेनिस कोच सुब्रमण्यम रमन। खेल और स्पर्धा 2021 में लाइफटाइम अचीवमेंट केलिए ध्यानचंद पुरस्कार-बॉक्सिंग लेख केसी, चेस अभिजीत कुंते, हॉकी दविंदर सिंह गरचा, कबड्डी विकास कुमार, कुश्ती सज्जन सिंह। राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2021-नवोदित और युवा प्रतिभा की पहचान और पोषण मानव रचना शैक्षणिक संस्थान, कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से खेलों को प्रोत्साहन इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड। मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी 2021 पंजाब विश्वविद्यालय-चंडीगढ़।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]