स्वतंत्र आवाज़
word map

भारत आए पांच नए राजदूत और उच्चायुक्त

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को आभासी समारोह में दिया परिचय

भारत गणराज्य के इन देशों केसाथ समृद्धशाली संबंध-राष्ट्रपति

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 22 September 2021 06:12:33 PM

president ram nath kovind accepted credentials from ambassadors/high commissioners

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एक आभासी समारोह में आइसलैंड, गाम्बिया गणराज्य, स्पेन, ब्रुनेई दारुस्सलाम और श्रीलंका के लोकतांत्रिक गणराज्य के राजदूतों एवं उच्चायुक्तों से उनका परिचय प्राप्त किया। अपना परिचय पत्र प्रस्तुत करने वाले राजदूत हैं-आइसलैंड के राजदूत गुडनी ब्रैगसन, गाम्बिया गणराज्य के उच्चायुक्त मुस्तफा जवारा, स्पेन के राजदूत जोस मारिया रिडाओ डोमिंगुएज, ब्रुनेई दारुस्सलाम के उच्चायुक्त दातो अलैहुद्दीन मोहम्मद ताहा और श्रीलंका के लोकतांत्रिक समाजवादी गणराज्य के उच्चायुक्त अशोक मिलिंडा मोरागोडा।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस अवसर पर कहा कि इन सभी पांच देशों के साथ भारत के घनिष्ठ संबंध हैं और भारत इनके साथ शांति, समृद्धशाली समन्वित दृष्टिकोण साझा करता है। राष्ट्रपति ने इस बात को दोहराया कि भारत सामूहिक स्वास्थ्य और आर्थिक कल्याण सुनिश्चित करने केलिए कोविड-19 महामारी के खिलाफ एक निर्णायक और समन्वित प्रतिक्रिया देने के वैश्विक प्रयासों में सबसे आगे रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तहत भारत के लोगों को अबतक 80 करोड़ (800 मिलियन) से अधिक खुराकें मिल चुकी हैं।
राष्ट्रपति ने कहा कि संयुक्तराष्ट्र और अन्य बहुपक्षीय मंचों पर भारत की भागीदारी के कारण पारस्परिक रूपसे लाभप्रद साझेदारी बनी है। राष्ट्रपति ने कहा कि विकासशील देशों के हितों और कम प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए भारत एक न्यायसंगत और समान वैश्विक व्यवस्था केलिए प्रतिबद्ध है। राष्ट्रपति ने राजदूतों एवं उच्चायुक्तों को उनकी नियुक्ति और भारत में एक सफल कार्यकाल केलिए शुभकामनाएं दीं। राजदूतों एवं उच्चायुक्तों ने भी अपने राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से राष्ट्रपति को शुभकामनाएं दीं और भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने केलिए अपने देश के राजनीतिक प्रमुखों की प्रतिबद्धता को दोहराया।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]