स्वतंत्र आवाज़
word map

ट्राइब्स इंडिया कैटलॉग में विशेष राखी फीचर

ट्राइब्स इंडिया की एक ही दुकान जहां पर है सब कुछ उपलब्ध

जनजातियों की आजीविका बढ़ाने व सशक्तिकरण के प्रयास

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 13 July 2021 05:26:44 PM

special rakhi feature in tribes india catalog

नई दिल्ली। रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला है, इसे मद्देनज़र रखते हुए ट्राइब्स इंडिया कैटलॉग में एक विशेष राखी फीचर रखा गया है, जहां आकर्षक राखियां उपलब्ध हैं। ये राखियां भारत की विभिन्न जनजातियों द्वारा हस्त-निर्मित हैं। राखियों के अलावा पूजा की सामग्री भी उपलब्ध है, जैसे तराशी गई धातुओं की पूजा पेटिकाएं और तोरण, साथ में पुरुषों और महिलाओं के लिए रंग-बिरंगे कुर्ते, शलवारें हैं, बुने हुए और तरह-तरह की स्टाइल वाले जैकेट, साड़ियों की विशाल श्रृंखला जैसे-माहेश्वरी, चंदेरी, बाग, कांथा, भंडारा, टसर, सम्भलपुरी और इकाट परंपराओं वाली साड़ियां, कपड़े और सुंदर स्टोल खरीदे जा सकते हैं। ये सभी सामान ट्राइब्स इंडिया की खुदरा दुकानों और वेबसाइट पर मिल जाएंगे।
ट्राइब्स इंडिया में शानदार दस्तकारी, धातु से बनी सजावटी चीजों और बड़े पैमाने पर जैविक हर्बल उत्पाद उपलब्ध हैं। ये सभी चीजें खुदरा दुकानों और ऑनलाइन ई-वाणिज्य प्लेटफार्मों से खरीदी जा सकती हैं। परिवार वालों और मित्रों के लिए तोहफे खरीदने के लिए यह ट्राइब्स इंडिया की एक ही दुकान काफी है, जहां सबकुछ उपलब्ध है, कहीं और जाने की जरूरत ही नहीं है। रक्षाबंधन पर उपहार देने केलिए आप अपने सबसे नजदीकी ट्राइब्स इंडिया के शो-रूम या वेबसाइट के जरिये इन उत्पादों को खरीद सकते हैं। जनजातीय उत्पादों को बाजार में उतारने और उनके विकास के जरिए जनजातियों की आजीविका बढ़ाने तथा उनके सशक्तिकरण के प्रयास ट्राइफेड लगातार कर रहा है। वह ट्राइब्स इंडिया नेटवर्क के माध्यम से उत्पादों की विशाल और विविध श्रृंखला को विस्तार दे रहा है।
ट्राइब्स इंडिया की 137 खुदरा दुकानें और ई-वाणिज्य प्लेटफार्म हर तरह की जरूरतें पूरी कर रहा है। जैविक हल्दी, सूखा अमला, जंगलों से जमा किया हुआ शहद, काली मिर्च, रागी, त्रिफला, मूंग दाल, उड़द दाल, सफेद सेम और दलिया जैसे जैविक उत्पादों के साथ-साथ वर्ली शैली या पत्तचित्र शैली की चित्रकारी, डोकरा शैली के हाथ से बने आभूषण, पूर्वोत्तर के वानचो और कोन्याक जनजातियों के मनके वाले हार, रेशमी और शानदार लिबास, रंग-बिरंगे गुड्डे-गुड़िया, बच्चों के खिलौने, पारंपरिक बुनी हुई डोंगरिया शॉल और बोडो जनजाति के बुने हुये कपड़े, धातु से बनी चीजें, बांस के उत्पाद यानी हर तरह की वस्तुयें यहां उपलब्ध हैं, जिन्हें तोहफे के तौरपर खरीदा जा सकता है। इन गिफ्ट हैम्परों को जैविक, री-साइकिल की हुई सामग्री में पैक किया जाता है। यह टिकाऊ पैकट होता है, जिसकी डिजाइन रीना ढाका ने ट्राइब्स इंडिया के लिए तैयार किया है और इन सजावटी हैम्परों में बंधा हुआ उपहार हर अवसर पर आकर्षण का केंद्र बन जाता है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]