स्वतंत्र आवाज़
word map

भारत में चार देशों के राजदूत नियुक्त किए गए

राष्ट्रपति ने वर्चुअल समारोह में राजदूतों के परिचयपत्र स्वीकार किए

थाईलैंड रोमानिया कजाकिस्तान व तुर्की के राजदूत को शुभकामनाएं!

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 7 July 2021 05:45:46 PM

president accepts credentials of ambassadors in virtual ceremony

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज एक वर्चुअल समारोह में थाईलैंड, रोमानिया, कजाकिस्तान गणराज्य और तुर्की गणराज्य के राजदूतों के परिचय पत्र स्वीकार किए। परिचय पत्र प्रस्तुत करने वाले राजदूतों के नाम हैं-थाईलैंड की राजदूत पट्टारत होंगटोंग, रोमानिया की राजदूत डेनिएला मारियाना सेज़ोनोवटेन, कजाकिस्तान गणराज्य के राजदूत नूरलान झलगासबायेव और तुर्की गणराज्य के राजदूत फिरतसुनेल। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर थाईलैंड, रोमानिया, कजाकिस्तान और तुर्की के राजदूतों को भारत में उनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएं दीं।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि भारत के इन सभी देशों के साथ बहुत मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं, हमारे संबंध शांति और समृद्धि के सामान्य दृष्टिकोण में बहुत गहरे हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत सामूहिक स्वास्थ्य और आर्थिक कल्याण सुनिश्चित करने केलिए कोविड-19 महामारी हेतु एक निर्णायक और समन्वित प्रतिक्रिया विकसित करने के अपने वैश्विक प्रयासों में सबसे आगे रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व की फार्मेसी के रूपमें भारत ने कोविड-19 के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में आवश्यक दवाओं और उपकरणों की आपूर्ति में कई देशों की सहायता की है। थाईलैंड, रोमानिया, कजाकिस्तान और तुर्की के राजदूतों ने भी अपने नेतृत्व की ओर से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को शुभकामनाएं दीं और भारत के साथ अपने संबंधों को और ज्यादा सुदृढ़ एवं मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]