स्वतंत्र आवाज़
word map

स्वर्णिम विजय पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता

पाकिस्तान पर भारत की विजय के 50 वर्ष पूरे होने पर उत्सव

भारतीय सशस्त्र बलों के योगदान को उजागर करने के प्रयास

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 7 April 2021 04:27:59 PM

slogan writing competition on golden victory year

नई दिल्ली। वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की विजय के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में स्वर्णिम विजय उत्सव समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। विजय वर्ष समारोह के रूपमें भारतीय सेना अपने जांबाज़ सैनिकों के बलिदानों को प्रदर्शित और उनके अनुकरणीय योगदान को स्मरणार्थ करने के लिए कई कार्यक्रम कर रही है। चार विजय मशाल पहले से ही चार प्रमुख दिशाओं में भेज दी गई हैं, जो एक फॉर्मेशन से दूसरे को सौंपी जाएंगी। भारतीय सेना ने 1 अप्रैल से 31 मई 2021 तक ऑनलाइन स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का भी फैसला लिया है, जो स्वर्णिम विजय उत्सव समारोह के तहत चल रही है। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का विवरण भारतीय सेना के फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर हैंडल पर उपलब्ध है।
स्वर्णिम विजय वर्ष पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में चुने गए नारों का उपयोग भारतीय सेना के आधिकारिक मीडिया हैंडल से किया जाएगा और विजेता प्रविष्टियों को नकद पुरस्कार के साथ क्रेडिट भी दिया जाएगा। स्लोगन प्रतियोगिता के साथ कई कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं होंगी, जिनका विवरण बाद में अख़बार और सोशल मीडिया के माध्यम से सूचित किया जाएगा। यह प्रतियोगिता भारतीय सेना का अपने नागरिकों के साथ घनिष्ठ संबंध बनाने और 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय सशस्त्र बलों के योगदान को उजागर करने के प्रयासों का हिस्सा है, जिसके कारण बांग्लादेश को भी पाकिस्तान से मुक्ति मिली थी। यह प्रतियोगिता भारत के सभी नागरिकों के लिए खुली है और प्रविष्टियां ई-मेल swarnimvijayvarsh.adgpi@gmail.com पर भेजी जा सकती हैं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]