स्वतंत्र आवाज़
word map

67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा

सुशांत की सर्वश्रेष्ठ फिल्म और कंगना सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

ज्यूरी के अध्यक्ष और सदस्यों ने पुरस्कारों की घोषणा की

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 23 March 2021 12:38:21 PM

jury members holding a press conference to announce the 67th national film awards

नई दिल्ली। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के निर्णायक मंडल (ज्यूरी) ने वर्ष 2019 के लिए 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। निर्णायक मंडल के अध्यक्ष और सदस्यों ने पुरस्कारों की घोषणा से पहले केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से मुलाकात की और उन्हें पुरस्कारों का परिणाम सौंपा। ज्यूरी में भारतीय सिनेमाजगत के ख्यातिप्राप्त फिल्म निर्माता और जानी-मानी फिल्मी हस्तियां शामिल हैं। पुरस्कारों की घोषणा सेंट्रल पैनल के अध्यक्ष एन चंद्रा, गैर-फीचर फिल्म ज्युरी के अध्यक्ष अरुण चड्ढा, मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट ज्यूरी के अध्यक्ष शाहजी एन करुण और बेस्ट राइटिंग ऑन सिनेमा ज्यूरी के अध्यक्ष सैबल चटर्जी ने की। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म छीछोरे सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म चुनी गई है।
अभिनेत्री कंगना रनौत 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' और 'पंगा' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुनी गई हैं। गैर-फीचर फिल्म की श्रेणी में 'एन इंजीनियर ड्रीम' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार प्राप्त हुआ है, जबकि 'मरक्कर-अराबिक्कदालिन्ते-सिम्हम' को फीचर फिल्म की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म से नवाज़ा गया है। 'कस्तूरी' ने सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म का पुरस्कार जीता। श्रीक्षेत्र-रु-सहीजता को सर्वश्रेष्ठ आर्ट एवं कल्चर फिल्म का पुरस्कार मिला। सिक्किम को फिल्मों के लिए सबसे ज्यादा अनुकूल राज्य का पुरस्कार मिला है। बेस्ट सपोर्टिंग अभिनेत्री का पुरस्कार फिल्म 'द ताशकंद फाइल्स' के लिए पल्लवी जोशी को मिला है। बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का पुरस्कार फिल्म 'बरसो' (मराठी) के गीत 'रान पेटाला' के लिए सवानी रवींद्र को मिला है। बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का पुरस्कार बी प्राक को फिल्म केसरी के गाने तेरी मिट्टी के लिए मिला है।
मलयालम फिल्म जल्लिकट्टु के लिए गिरीश गंगाधरन को बेस्ट सिनेमटोग्राफी पुरस्कार दिया गया है। अभिनेता मनोज वाजपेयी हिंदी फिल्म 'भोंसले' और धनुष को तमिल फिल्म 'असुरन' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान दिया गया है। बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन बिशालखज्योति क्रांति दर्शी गुरुजी-अहेड ऑफ टाइम्स (हिंदी) को मिला है। सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक का अवॉर्ड सोहनी चट्टोपाध्याय को मिला है। बेस्ट नरेशन का पुरस्कार-सर डेविड एटनबरो वाइल्ड कर्नाटक (अंग्रेजी) को मिला है। सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ पुस्तक का पुरस्कार 'ए गांधीयन अफेयर: इंडियाज क्यूरिस पोर्ट्रेयल ऑफ लव इन सिनेमा' को प्राप्त हुआ है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]