स्वतंत्र आवाज़
word map

विश्व पुस्तक मेले में न्याय विभाग ने लिया भाग

संविधान और नागरिकों के कर्तव्यों पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

संविधान की प्रस्तावना पढ़ने व प्रमाणपत्र के लिए कियोस्क

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 7 January 2020 01:53:51 PM

justice department participated in world book fair

नई दिल्ली। भारत सरकार के न्याय विभाग ने नागरिकों को कर्तव्यों के बारे में जागरुक करने के लिए प्रगति मैदान नई दिल्ली में 4 से 12 जनवरी तक आयोजित विश्व पुस्तक मेले में भाग लिया। राष्‍ट्रीय बुक न्‍यास ने संविधान और नागरिकों के कर्तव्य के बारे में हॉल नंबर 8-11 में स्टाल नंबर 4 और 5 स्थापित किया है। इस स्टाल में डिजिटल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है, जिसमें संविधान, संविधान सभा से संबंधित तथ्य, संविधान सभा के संस्थापक सदस्यों के भाषणों के अंश भी शामिल हैं। संविधान की प्रस्तावना पढ़ने के लिए एक कियोस्क की स्थापना की गई है, इसमें विशेष रूपसे बच्‍चों को प्रस्तावना पढ़ने पर प्रमाणपत्र उपलब्‍ध कराया जा रहा है।
विश्व पुस्तक मेले में 7 और 9 जनवरी को बच्चों के लिए ‘संविधान और नागरिकों के कर्तव्य’ पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता रोमांचक पुरस्कारों के साथ आयोजित की जाएगी। प्रस्तावना और मौलिक कर्तव्यों को मुख्य हॉल के बाहर एक अन्य प्रमुख स्थान पर रखा गया है, ताकि बड़ी संख्‍या में लोग प्रस्तावना और मौलिक कर्तव्यों को पढ़कर संविधान के बारे में अधिक से अधिक ज्ञान प्राप्‍त कर सकें और भारतीय संविधान में उल्लिखित प्रस्तावना और मौलिक कर्तव्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखा सकें।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]