स्वतंत्र आवाज़
word map

'नारी शक्ति पुरस्कार' के लिए आवेदन करें!

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 7 जनवरी 2020

नारी शक्ति पुरस्कार की पात्रता हेतु पोर्टल पर जाएं!

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 26 December 2019 03:31:31 PM

nari shakti award

नई दिल्ली। भारत सरकार के महिला और बाल विकास मंत्रालय ने वर्ष 2019 के लिए ‘नारी शक्ति पुरस्कार’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह राष्ट्रीय पुरस्कार प्रतिवर्ष उन महिलाओं, व्यक्तियों, समूहों एवं संस्थानों को दिया जाता है, जिनका महिला सशक्तिकरण, विशेषकर कमजोर और हाशिए पर पड़ी या अधिकारविहीन महिलाओं के कल्याण में असाधारण योगदान है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च 2020 को लगभग 40 ‘नारी शक्ति पुरस्कार’ प्रदान किए जाएंगे। आवेदन या नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 7 जनवरी 2020 है।
नारी शक्ति पुरस्कार के लिए आवेदनों व नामांकनों को इस पोर्टल पर ऑनलाइन प्रस्तुत किया जाना आवश्यक है, ताकि उनपर ज्यादा सुलभता से विचार किया जा सके। नारी शक्ति पुरस्कार के लिए महिला और बाल विकास मंत्रालय ही महिलाओं के कल्याण से जुड़ा नोडल या प्रमुख मंत्रालय है। यह मंत्रालय महिला सशक्ति‍करण के क्षेत्र में प्रख्यात संगठनों और संस्थाओं द्वारा प्रदान की जाने वाली विशिष्ट सेवाओं के लिए उन्‍हें नारी शक्ति पुरस्कार के साथ सम्मानित करते हुए हर साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाता है। नारी शक्ति पुरस्कार से जुड़ी पात्रता मानदंडों और दिशा-निर्देशों का विवरण www.narishaktipuraskar.wcd.gov.in पोर्टल पर उपलब्ध है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]