स्वतंत्र आवाज़
word map

मशहूर अभिनेता व रंगकर्मी श्रीराम लागू नहीं रहे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निधन पर शोक व संवेदनाएं व्यक्त कीं

हिंदी व मराठी फिल्मों एवं रंगमंच पर दमदार चरित्र भूमिकाएं

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 18 December 2019 03:13:19 PM

actor and colorist dr. shriram lagoo

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मशहूर भारतीय फ़िल्म अभिनेता और रंगकर्मी डॉ श्रीराम लागू के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया है। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट संदेश में कहा है कि डॉ श्रीराम लागू बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे, उन्होंने कई वर्ष तक उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि डॉ श्रीराम लागू के काम को आने वाले कई वर्ष तक याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि वे डॉ श्रीराम लागू के निधन से दुखी हैं और उनके प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।
डॉ श्रीराम लागू 92 वर्ष के थे, वे कुछ समय से अस्वस्थ थे। उनका इलाज दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल पुणे में चल रहा था। डॉ श्रीराम लागू ईएनटी सर्जन भी थे। उनको हिंदी और मराठी फिल्मों में उनकी दमदार चरित्र भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। उन्होंने 100 से अधिक हिंदी और मराठी फिल्मों एवं नाटकों में अभिनय तथा निर्देशन किया है। उन्हें मराठी मंच के सबसे महान अभिनेताओं में से एक माना जाता है। प्रगतिशील और तर्कसंगत सामाजिक गातिविधियों में भी वह बहुत मुखर और सक्रिय रहे हैं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]