स्वतंत्र आवाज़
word map

महिला हेल्प डेस्क के लिए निर्भया फंड

राज्य और यूटी इस योजना को क्रियांवित करेंगे

डेस्क में महिला पुलिस अधिकारी तैनात होगी

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Friday 6 December 2019 01:59:18 PM

home ministry

नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने पुलिस स्टेशनों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना और सुदृढ़ीकरण के लिए निर्भया फंड के अंतर्गत 100 करोड़ रुपये का प्रस्ताव अनुमोदित किया है। महिला हेल्प डेस्क का उद्देश्य पुलिस स्टेशन को महिलाओं के लिए अनुकूल और भरोसेमंद बनाना है। महिला हेल्प डेस्क किसी भी महिला के लिए थाने में संपर्क का पहला और एकल बिंदु होगा। डेस्क में मूलतः महिला पुलिस अधिकारी को तैनात किया जाएगा।
महिला हेल्प डेस्क के लिए अधिकारियों को पुलिस स्टेशन में महिलाओं के प्रति संवेदनशील व्यवहार हेतु प्रशिक्षित किया जाएगा। डेस्क में वकीलों, मनोवैज्ञानिकों, गैर-सरकारी संगठनों जैसे विशेषज्ञों के पैनल की जानकारी उपलब्ध होगी जो कानूनी सलाह, आश्रय, पुनर्वास इत्यादि से संबंधित सहायता प्रदान कर सकते हैं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा यह योजना क्रियांवित की जाएगी। ज्ञातव्य है कि भारत सरकार में निर्भया के नाम से एक सहायता फंड है, जिसका उपयोग महिलाओं की सुरक्षा के लिए किया जाता है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]