स्वतंत्र आवाज़
word map

जापान के सुरक्षा सचिव ने की प्रधानमंत्री से भेंट

'भारत-जापान की शांति प्रगति सुरक्षा पर रणनीतिक साझेदारी'

जनरल कीतामूरा का भारतीय सुरक्षा सलाहकार से भी विमर्श

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 26 November 2019 02:12:36 PM

shigeru kitamura calling on the prime minister

नई दिल्ली। जापान के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सचिवालय के सेक्रेट्री जनरल शिगेरू कीतामूरा ने राजधानी नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सितम्‍बर 2019 में जनरल शिगेरू कीतामूरा के पदभार संभालने के बाद उनकी पहली भारत यात्रा पर गर्मजोशी से स्‍वागत किया। प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में शांति, प्रगति और सुरक्षा के लिए भारत-जापान के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी के महत्‍व पर जोर दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि जनरल शिगेरू कीतामूरा का भारत के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के साथ विचार-विमर्श द्विपक्षीय सहयोग के इस महत्‍वपूर्ण पहलू को और ज्यादा मजबूत बनाने का मार्ग प्रशस्‍त करेगा। प्रधानमंत्री ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ अपनी गहरी मित्रता को याद किया और कहा कि अगले वर्ष भारत और जापान वार्षिक शिखर बैठक में वह उनका स्‍वागत करने का इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि जापान के भारत के साथ मधुर सम्बंध हैं। भारत की ओर से भी वैश्विक परिप्रेक्ष्य में जापान को काफ़ी महत्व दिया गया है। जापान की कई कम्पनियां जैसे सोनी, टोयोटा और होंडा ने अपनी उत्पादन इकाइयां भारत में स्थापित की हुई हैं और भारत के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]