स्वतंत्र आवाज़
word map

मुक्ता सिंह क्षत्रिय महिला महासभा अध्यक्ष

भारतीय क्षत्रिय महासभा में कई पदाधिकारी बनाए गए

क्षत्रिय महासभा देशभर में सक्रिय है-राजा राजेंद्र सिंह

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 7 November 2019 05:12:59 PM

mukta singh kshatriya mahila mahasabha chairperson

नई दिल्ली। झारखंड राजपरिवार की युवरानी मुक्ता सिंह को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की महिला कार्यकारणी का अध्यक्ष बनाया गया है, युवरानी मुक्ता सिंह को झारखंड महिला महासभा प्रदेश अध्यक्ष भी नियुक्त किया है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि इस समय क्षत्रिय महासभा में लगातार पदाधिकारी चयन का कार्य चल रहा है और दिन प्रतिदिन भारतीय क्षत्रिय समाज क्षत्रिय महासभा की तरफ आकर्षित हो रहा है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष राजा राजेंद्र सिंह पूरे भारत के क्षत्रियों को एकजुट करने की मुहिम में लगे हैं, महासभा देशभर में सक्रिय है। उन्होंने युवराज गुलाब सिंह को क्षत्रिय महासभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
उमेश कुमार सिंह ने बताया कि सुमन सिंह गहरवार को क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय महिला कार्यकारणी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, इनके अलावा पिछले दिनों क्षत्रियों में लोकप्रिय लोकेंद्र सिंह कालवी को महासभा के संरक्षक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी बाबा हरदेव सिंह को प्रमुख सलाहकार पद और मलखान सिंह को वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। राजा राजेंद्र सिंह ने इस अवसर पर कहा कि महासभा क्षत्रियों और देश के विकास के लिए काम कर रही है और इस समय क्षत्रिय महासभा में नवनियुक्त पदाधिकारियों की संख्या 3100 के पार हो गई है। युवारानी मुक्ता सिंह ने कहा है कि वे संगठन एवं समाज के प्रति निष्ठापूर्वक काम करेंगी। राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष झारखंड अजंता सिंह, राघवेंद्र सिंह, विशाल सिंह राजपूत एवं सभी पदाधिकारियों ने नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]