स्वतंत्र आवाज़
word map

राज्‍यमंत्री से मिले आईआरएस अधिकारी

सेवा से संबंधित विभिन्‍न मुद्दों पर किया विचार-विमर्श

अधिकारियों को शीघ्र पदोन्नति‍ का दिया आश्वासन

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Friday 25 October 2019 03:33:13 PM

irs officials met the minister of state

नई दिल्ली। भारतीय राजस्व सेवा के 2010 बैच के अधिकारियों के एक समूह ने केंद्रीय कार्मिक, जन शिकायतें और पेंशन विभाग में राज्‍यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह से मुलाकात की। बैठक के दौरान अधिकारियों ने डॉ जितेंद्र सिंह के साथ अपनी सेवा से संबंधित विभिन्‍न मुद्दों के बारे में विचार-विमर्श किया। अधिकारियों ने डॉ जितेंद्र सिंह को उस नियम के बारे में बताया जिसमें एसटीएस से जेएजी तक पदोन्नत होने के लिए एसटीएस में अनिवार्य रूपसे 5 साल की सेवा की जरूरत होती है। अधिकारियों ने उनसे अनुरोध किया कि 5 साल की इस अनिवार्यता से छूट दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि एसटीएस से अधिकारियों की पदोन्नति‍ के बाद 2016 में संशोधन से जेएजी में पदोन्‍नति के लिए एसटीएस में 5 साल की सेवा की अनिवार्यता को भर्ती नियमों में शामिल किया गया था।
कार्मिक राज्‍यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने आईआरएस अधिकारियों को शीघ्रता से पदोन्नति‍ दिए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उनके मामले में तेजी लाई जाएगी और निर्धारित समय में पदोन्नति दी जाएगी। डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि कार्मिक और प्रशिक्षण विभागपदोन्नति में ठहराव को रोकने की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की शुरुआत में विभिन्न स्तरों पर काम करने वाले लगभग 4,000 सरकारी अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है। उन्‍होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों को काम करने के लिए अच्‍छा माहौल उपलब्‍ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]