स्वतंत्र आवाज़
word map

वाशिंगटन में भारत-यूएस सेना का युद्धाभ्यास

'द स्टार स्पैंगल्ड बैनर' व 'जन गण मन' धुनें बजाई गईं

अमरीकी सेना ने किया भारतीय सैनिकों का स्वागत

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 7 September 2019 06:03:36 PM

indo-us forces maneuver in washington

वाशिंगटन/ नई दिल्ली। भारत और अमेरिकी सेनाओं के बीच अमेरिका में ज्वाइंट बेस लैविस एमसी कॉर्ड वाशिंगटन में संयुक्त युद्ध अभ्यास-2019 कल सवेरे प्रारंभ हुआ। इस शानदार संयुक्त सैन्य समारोह में दोनों देशों के राष्ट्रीय ध्वज फहराए गए और दोनों देशों के राष्ट्रगान की धुनें ‘द स्टार स्पैंगल्ड बैनर’ तथा ‘जन गण मन’ बजाई गईं। इस अवसर पर दोनों देशों के सैनिक साथ-साथ खड़े हुए और समारोह का निरीक्षण करने वाले भारत और अमेरीका के दो वरिष्ठ अधिकारियों को सलामी दी गई।
अमरीकी सैन्य दस्ते का प्रतिनिधित्व अमरीकी सेना की 5-20 इंफैंट्री बटालियन और भारतीय सैन्य दस्ते का प्रतिनिधित्व असम रेजीमेंट ने किया। अमरीकी सेना के मेजर जनरल जेवियर ब्रुन्सेन ने भारतीय सैनिकों का स्वागत किया और दोनों देशों के लोकतंत्र, स्वतंत्रता, समानता और न्याय की साझा मूल्यों पर प्रकाश डाला। दोनों देश की सेना संयुक्त रूपसे संयुक्तराष्ट्र शांतिसेना की कार्रवाईयों के लिए प्रशिक्षण, नियोजन तथा सामरिक ड्रील करेंगे। दोनों देशों के सैन्य विशेषज्ञ पारस्परिक हित के विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे और अपने अनुभव साझा करेंगे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]