स्वतंत्र आवाज़
word map

डाक निदेशक केके को भोजपुरी गौरव सम्मान

यूपी के उपमुख्यमंत्री और कानून मंत्री ने किया सम्मानित

अखिल भारतीय भोजपुरी समाज का लखनऊ में समारोह

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Sunday 4 August 2019 12:15:41 PM

bhojpuri pride award to postal director kk yadav

लखनऊ। लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं एवं चर्चित साहित्यकार और ब्लॉगर कृष्ण कुमार यादव को प्रशासनिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा और विधायी एवं न्यायमंत्री बृजेश पाठक ने अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह लखनऊ में आयोजित भव्य समारोह में भोजपुरी गौरव सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय और महासचिव मनोज सिंह ने भोजपुरी को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल करके इसका दायरा बढ़ाने की अपील की। सम्मान समारोह में प्राविधिक शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षामंत्री आशुतोष टंडन, ग्राम्य विकास मंत्री डॉ महेंद्र सिंह, बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल, लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]