स्वतंत्र आवाज़
word map

नौसेना प्रमुख की दो दिवसीय कोच्चि यात्रा

कमान संभालने के बाद दक्षिणी कमान की पहली यात्रा

एयर स्‍टेशन आईएनएस गरुड़ पर हुई भव्य अगवानी

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 6 July 2019 06:02:36 PM

naval chief admiral karambir singh

कोच्चि। भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह कोच्चि की दो दिवसीय यात्रा पर आज सुबह भारतीय वायुसेना के विमान से नौसेना के एयर स्‍टेशन आईएनएस गरुड़ पहुंचे, जहां दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ वाइस एडमिरल एके चावला ने उनकी जोरदार अगवानी की। नौसेना प्रमुख के आगमन पर पचास नौसैनिकों के द्वारा उन्‍हें भव्य गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। नौसेना प्रमुख को दक्षिणी नौसेना कमान पर एक संक्षिप्त जानकारी दी गई, इसके पश्‍चात उन्होंने नौसेना बेस में विभिन्न प्रशिक्षण स्कूलों और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया।
नौसना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने एसएनसी के सैन्‍यकर्मियों के साथ वार्तालाप किया। नौसेना प्रमुख ने कोच्चि फोर्ट में आईएनएस द्रोणाचार्य और नौसेना समुद्री संग्रहालय का दौरा किया। उन्होंने कोच्चि में एसएनसी के नाविकों से मुलाकात की और आईएनएस वेंडुरूथी की विभिन्न पर्यावरण और कल्याणकारी पहलों का भी निरीक्षण किया। नौसेना प्रमुख की 31 मई 2019 को भारतीय नौसेना की कमान संभालने के बाद दक्षिणी नौसेना कमान के लिए यह पहली यात्रा है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]