स्वतंत्र आवाज़
word map

सदभाव एवं भाईचारे की विश्व शांति रैली

गुजरात से चली रैली आम्बेडकर भवन लंदन जाएगी

डीजीपी ओपी सिंह ने दिखाई शांति रैली को हरी झंडी

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 3 July 2019 01:41:10 PM

dgp op singh flagged off the world peace rally

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने पुलिस मुख्यालय लखनऊ से विश्व शांति रैली-2019 को झंडी दिखाकर रवाना किया। विश्व शांति रैली श्रीसाईं वूमेन एंड चिल्ड्रन सोसाइटी अहमदाबाद के मैनेजिंग ट्रस्टी ब्रिजमोहन आर सूद के नेतृत्व में गुजरात से चलकर आम्बेडकर भवन लंदन में समाप्त होगी। विश्व शांति रैली राजस्थान होते हुए आगरा से लखनऊ पहुंची थी। पुलिस महानिदेशक ने रैली का स्वागत करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस की तरफ से शुभकामनाएं दीं। विश्व शांति रैली का उद्देश्य सदभाव एवं भाईचारे को प्रोत्साहन देना है। इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय के अधिकारी और पुलिस कर्मचारी भी उपस्थित थे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]