स्वतंत्र आवाज़
word map

'गीत रामायण' का हिंदी रूपांतरण भी आएगा

महाकाव्य रामायण का सबसे लोकप्रिय मराठी संस्करण

सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दी जानकारी

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 25 June 2019 02:46:10 PM

prakash javadekar

नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने एक निर्णय लिया है कि प्रकाशन विभाग श्रीदत्त प्रसाद जोग के ‘गीत रामायण’ का हिंदी रूपांतरणलाएगा। उन्होंने इस बात की जानकारी पत्रों के माध्यम से आयुष मंत्रालय में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री श्रीपद नाईक, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और गोवा के कला एवं संस्कृति, जनजातीय कल्याण एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता कार्यमंत्री गोविंद एस गावड़े को भी दी।
गौरतलब है कि गीत रामायण महाकाव्य रामायण की घटनाओं का क्रमवार वर्णन करने वाले 56 मराठी गीतों का संग्रह है। वर्ष 1955-1956 में इसका प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो पुणे द्वारा किया गया था। ‘गीत रामायण’ को उसके गीत, संगीत और गायन के लिए सराहा गया है। जीडी मडगुलकर के लिखित और सुधीर फड़के की संगीत रचना वाले इन गीतों को मराठी सुगम संगीत का मील का पत्थर और रामायण का सबसे लोकप्रिय मराठी संस्करण माना जाता है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]