स्वतंत्र आवाज़
word map

एडमिरल कर्मबीर ने नौसेना कमान संभाली

हेलीकॉप्टर पायलट के रूपमें उल्लेखनीय पहचान बनाई है

एडमिरल लांबा से नौसेना प्रमुख का पदभार ग्रहण किया

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Friday 31 May 2019 03:30:16 PM

admiral kambhar singh took charge of navy chief from admiral sunil lamba

नई दिल्ली। एडमिरल करमबीर सिंह ने आज 24वें नौसेना प्रमुख के रूपमें भारतीय नौसेना की कमान संभाल ली है। उन्होंने नई दिल्ली में निवर्तमान नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा से भारतीय नौसेना प्रमुख का पदभार ग्रहण किया। एडमिरल करमबीर सिंह करमबीर सिंह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडकवासला के छात्र रहे हैं। वे जुलाई 1980 में भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। उन्होंने 1981 में हेलीकॉप्टर पायलट के रूपमें अपनी पहचान कायम की और चेतक और कामोव हेलीकॉप्टरों में व्‍यापक तौरपर उड़ान भरी। वे रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन, कॉलेज ऑफ नेवल वारफेयर मुंबई से स्नातक हैं। उन्‍होंने इन दोनों संस्थानों में निर्देशन स्टाफ के रूपमें कार्य भी किया है।
एडमिरल करमबीर सिंह ने 39 साल से अधिक के अपने कार्यकाल में भारतीय तटरक्षक जहाज चांदबीबी, मिसाइल कार्वेट आईएनएस विजयदुर्ग के साथ ही दो गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रॉयर, आईएनएस राणा और आईएनएस दिल्ली की कमान संभाली है। उन्होंने पश्चिमी बेड़े के बेड़ा संचालन अधिकारी के रूपमें भी काम किया है। उन्होंने नौसेना मुख्यालय में नौसेना (वायु) के संयुक्त निदेशक के रूपमें और मुंबई में नौसेना वायु स्टेशन के कप्तान और प्रभारी अधिकारी के रूपमें भी कार्यभार संभाला है। उन्होंने एयरक्रू इंस्ट्रूमेंट रेटिंग और श्रेणीकरण बोर्ड (एयरकैट्स) के सदस्य के रूपमें भी काम किया।
एडमिरल करमबीर सिंह वाइस एडमिरल के पद पर करवार में नौसेना के विस्तार और आधुनिक बुनियादी ढांचे के विकास से जुड़े प्रोजेक्ट सीबर्ड के प्रभारी महानिदेशक रह चुके हैं। वे रक्षा मंत्रालय एकीकृत मुख्यालय में एडमिरल नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख और बाद में नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख रहे हैं। एडमिरल करमबीर सिंह 31 मई 2019 को नौसेना स्टाफ के प्रमुख के रूपमें पदभार संभालने से पहले विशाखापत्तनम में फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ थे। उनकी साइक्लिंग, रनिंग, स्विमिंग और गोल्फ में काफी रुचि है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]