स्वतंत्र आवाज़
word map

आकाशवाणी पर 'विशेष जनादेश 2019'

चुनाव परिणामों के व्यापक और गहन विश्लेषण

सुबह से ही सुनिए मतगणना के लाइव अपडेट

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 18 May 2019 06:19:07 PM

all india radio logo

नई दिल्ली। आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग ने लोकसभा और चार राज्यों में विधानसभा चुनाव के प्रमाणिक और नवीनतम परिणाम प्रदान करने के लिए व्यापक व्यवस्था की है। पहलीबार देश का सबसे बड़ा रेडियो नेटवर्क आकाशवाणी लगातार 40 घंटे के लिए चुनाव परिणामों पर विशेष कार्यक्रम प्रसारित करेगा। आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग हिंदी और अंग्रेजी में द्विभाषी कार्यक्रम 'विशेष जनादेश 2019' 23 मई को सुबह 7 बजे से 24 मई को सुबह 11 बजे तक प्रसारित करेगा। यह कार्यक्रम आकाशवाणी एफएम गोल्ड और अन्य चैनलों पर प्रसारित किया जाएगा।
आकाशवाणी के समाचार सेवा प्रभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी यह कार्यक्रम उपलब्ध होगा। देश के कोने-कोने से आकाशवाणी संवाददाता लगातार मतगणना के नवीनतम लाइव अपडेट प्रदान करेंगे। स्टूडियो में विशेषज्ञ परिणामों के व्यापक और गहन विश्लेषण देंगे। इसी तरह देशभर में आकाशवाणी की सभी 46 क्षेत्रीय समाचार इकाइयां अपने-अपने राज्यों की क्षेत्रीय भाषाओं में विशेष कार्यक्रम और समाचार बुलेटिनें लगाएंगी। प्रति घंटे के समाचार बुलेटिन विभिन्न चैनलों जैसे एफएम गोल्ड, एफएम रेनबो, विविध भारती और आकाशवाणी के अन्य स्थानीय चैनलों के माध्यम से उपलब्ध होंगे। परिणाम आकाशवाणी के समाचार सेवा प्रभाग की वेबसाइट www.newsonair.com और ट्विटर हैंडल @airnewsalerts पर भी उपलब्ध होंगे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]