स्वतंत्र आवाज़
word map

हत्या के दो आरोपी फतेहपुर सीकरी में गिरफ्तार

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 21 March 2013 05:20:02 AM

आगरा। हत्या के दो आरोपियों को फतेहपुर सीकरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्रांतर्गत अधिवक्ता केदार सिंह की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसके संबंध में थाना फतेहपुर सीकरी पर मुअसं 71/13 धारा 147/148/149/302/120बी बनाम नबाव आदि 6 व्यक्ति नामजद पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान प्रकाश में आए 2 अभियुक्तों हेतराम व लाखन सिंह को 7 मार्च 2013 को व नामजद अभियुक्त प्रीतम सिंह को 11 मार्च 2013 को गिरफ्तार कर लिया गया था। दिनांक 18 मार्च 2013 को एक नामजद व प्रकाश में आए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उससे एक मोबाईल फोन बरामद किया गया। शेष की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपी दरब सिंह, निवासी ग्राम गोठरा, थाना फतेहपुर सीकरी आगरा। देवी सिंह, निवासी ग्राम पंडुपुर, थाना हाईवे, मथुरा।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]