
भारतरत्न और तीन बार भारत के प्रधानमंत्री रहे एवं भारतीय जनता पार्टी के महापुरुष अटल बिहारी वाजपेयी का पार्थिव शरीर आज शाम स्मृति स्थल दिल्ली में चिता की अग्नि में विलीन हो गया। दत्तक पुत्री नमिता ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,...

पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक यानी डीजीएमओ की ओर से 16 अगस्त को भारत और पाकिस्तान के बीच डीजीएमओ स्तर की वार्ता हुई। भारत के सैन्य अभियान महानिदेशक ने इस अवसर पर कहा कि आतंकवादियों की भारत में घुसपैठ की कोशिशें चिंता का प्रमुख कारण हैं। भारत के डीजीएमओ ने पाकिस्तान के डीजीएमओ को बताया कि पीर पंजाल पहाड़ी...

केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण राज्यमंत्री डॉ सत्यपाल सिंह ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सिंचाई विभागों के अधिकारियों के साथ मुजफ्फरनगर जिले में शुक्रताल घाट पर निर्बाध जल प्रवाह के संबंध में चर्चा के लिए एक बैठक की, जिसमें उन्होंने अधिकारियों को इस संबंध में प्रस्ताव पेश करने केलिए आवश्यक दिशा-निर्देश...

भारतीय सेना के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मैकेनिकल इंजीनियर कोर ने अपनी प्लैटिनम जुबली के अवसर पर साइकिल अभियान की शुरूआत की है, जिसके तहत स्वतंत्रता दिवस पर एमईसीईएमई सिकंदराबाद से दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह दल 120 दिन में 25000 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए सभी राज्यों से गुजरेगा। यह अभियान तीन चरणों में पूरा...

अफसोस! अटल बिहारी वाजपेयी नहीं रहे। आज उनकी गौरवशाली और समृद्धशाली स्मृतियां ही रह गई हैं, जिनपर इस देश को नाज़ है और जिन्हें याद करके यह देश सदैव अपने उज्जवल भविष्य की कामना करता रहेगा। देश-दुनिया और वास्तविक सामाजिक समरसता एवं साम्प्रदायिक सौहार्द के लिए हिंदुस्तान में यह जाना पहचाना नाम है, जिसके नाम के आगे-पीछे किसी...

भारतीय जनता पार्टी के शिखर पुरुष भारतरत्न और देश के प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी का आज सायं पांच बजकर पांच मिनट पर निधन हो गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन से देशभर...

हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 में भी अपनी सरकार की शानदार वापसी से भरे आत्मविश्वास के साथ 72वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले की प्राचीर से राष्ट्र को भरोसा दिलाया कि 2022 तक हिंदुस्तान में घर-घर खुशहाली होगी। केसरिया पगड़ी पहने प्रधानमंत्री ने आज जिस जोश और जिस अंदाज में देश को संबोधित किया, उन्होंने जो...

'स्वतंत्र' का अर्थ गहरा है। स्व का अर्थ सुस्पष्ट है। स्व यानी मैं। मेरा अन्त:क्षेत्र। हमारी अपनी अनुभूति। प्रत्येक व्यक्ति का अंत:करण 'स्व' है। प्रत्येक प्राणी आनंद का अभिलाषी है। हमारा 'स्व' आनंद प्राप्ति के लिए सक्रिय रहता है। इस स्व का सक्रिय भाग है मन। मन तमाम विकल्प खोजता रहता है और बुद्धि निर्णय करती है, लेकिन 'स्व'...

भारतीय रेल सुरक्षा पर क्षमता विकास परियोजना के लिए रेल मंत्रालय और जापान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी के बीच आज चर्चा रिकॉर्ड पर हस्ताक्षर किए गए। इस रिकॉर्ड पर रेलबोर्ड के प्रधान कार्यकारी निदेशक एसके मिश्रा और जापान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी के मुख्य प्रतिनिधि कतसुओ मत्सुमोतो ने हस्ताक्षर किए। चर्चा...

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा है कि बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनाया जाना चाहिए। उपराष्ट्रपति ने यह बात स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज उनसे मिलने आए जीडी गोयनका प्री-स्कूल के बच्चों और शिक्षकों से बातचीत करते हुए कही। वेंकैया नायडू ने कहा कि बच्चे के लिए माता उसकी पहली गुरू होती है और उन्हें मां, मातृभूमि और मातृभाषा...

भारतीय गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस से पहले सभी राज्य सरकारों और केंद्रशासित प्रशासनों के मुख्य सचिवों, प्रशासकों और भारत सरकार के सभी मंत्रालयों एवं विभागों के सचिवों को परामर्श जारी करके भारत की ध्वज संहिता 2002 और राष्ट्रीय सम्मान के प्रति अपमान रोकथाम अधिनियम 1971 में शामिल प्रावधानों का कठोरता से अनुपालन करने...

भारतीय नौसैनिक जहाज आईएनएस सहयाद्रि आज से 16 अगस्त 2018 तक फिजी की यात्रा पर निकला और आज सवेरे सुवा बंदरगाह पहुंचा। फिजी के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए आईएनएस सहयाद्रि की यह सद्भावना यात्रा है। सहयाद्रि हवाई में आयोजित आरआईएमपीएसी 2018 में भाग लेने के बाद भारत लौटते हुए फिजी गणराज्य की यात्रा पर पहुंचा...

न्यायमूर्ति मंजुला चेल्लूर ने आज भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय में विद्युत अपीलीय ट्रिब्यूनल की अध्यक्ष के रूपमें शपथ ली। इससे पहले न्यायमूर्ति मंजुला चेल्लूर बॉम्बे हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश थीं। वे कलकत्ता उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश रही हैं। कर्नाटक में 5 दिसंबर 1955 को जन्मीं मंजुला चेल्लूर...

सीएसआईआर-आईएमटेक एवं मुंबई की एपाइजेन बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड ने इस्केमिक स्ट्रोक के उपचार के लिए पीईजीवाईलेटेड स्ट्रप्टोकिनसे का विकास करने का समझौता किया है। एपाइजेन कंपनी इस्केमिक स्ट्रोक के लिए अनूठी जैविक इकाई यानी एनबीई थ्रांबोलिटिक प्रोटीन से विशिष्ट लाइसेंस प्राप्त भारत की पहली कंपनी है। सीएसआईआर के...

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने दिल्ली में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में विश्व हाथी दिवस कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने मानव-पशु संघर्ष के पीछे के मूल कारणों पर ध्यान देने और वन्यजातियों के लिए जंगलों एवं वनों की रक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मानव-पशु संघर्ष से केवल पशु पर नहीं, बल्कि...